Varanasi

वाराणसी में मैनेजर का अपहरण कर डकैती और फिरौती वसूलने का मामला; आरोपी रविशंकर और सुधीर यादव को अदालत से मिली जमानत’

,मो0 सलीम

वाराणसी (PNN24 News, 31 अक्टूबर 2026): वाराणसी कमिश्नरेट के भेलूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चर्चित संस्था के मैनेजर के अपहरण, मारपीट, डकैती और परिजनों से फिरौती मांगने के मामले में अदालत ने दो आरोपियों को बड़ी राहत दी है। अपर जिला जज (प्रथम) संध्या श्रीवास्तव की अदालत ने सुनवाई के बाद दोनों आरोपियों को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है।

⚖️ कोर्ट का आदेश और जमानत की शर्तें

अदालत ने आरोपी रविशंकर कुमार और सुधीर कुमार यादव (दोनों निवासी: सुसुवाही, चितईपुर, वाराणसी) को 50-50 हजार रुपये की दो जमानतें एवं बंधपत्र प्रस्तुत करने पर रिहा करने का निर्देश दिया है। न्यायालय में बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अनुज यादव ने आरोपियों का पक्ष मजबूती से रखा, जिसके बाद अदालत ने यह निर्णय सुनाया।

📌 क्या था पूरा मामला? भेलूपुर थाने में दर्ज हुई थी FIR

अभियोजन पक्ष के अनुसार, वादी मुकदमा राजकुमार सिंह ने भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि उनका पुत्र सम्राट सिंह दुर्गाकुंड स्थित ‘निलांचल जगन्नाथ सेवा एलपीटी’ संस्था में पिछले 7 महीनों से मैनेजर के पद पर कार्यरत था।

  • अपहरण और फिरौती की कॉल: 6 सितंबर 2026 को सुबह करीब 9:30 बजे पुत्र के मोबाइल से फोन आया कि वह घबराया हुआ है और कह रहा है कि ‘पापा हमें बचा लो, ये लोग 5 लाख 50 हजार रुपये लेकर तुरंत चले आओ।’ जब परिजनों ने संस्था के मालिक धवल पटेल से संपर्क किया, तो उसने पैसे की हेरा-फेरी का आरोप लगाते हुए पैसे भेजने और लड़के को न छोड़ने की धमकी दी।

  • होटल में बंधक बना कर मारपीट: पीड़ित माता-पिता जब मकान की मूल रजिस्ट्री लेकर बनारस पहुँचे और होटल ‘हरे कृष्णा’ में पहुँचे, तो उन्होंने देखा कि उनके बेटे के सिर, पीठ और हाथों पर गंभीर चोट के निशान थे। आरोप है कि धवल पटेल, सुधीर यादव, समीर खान, रविशंकर कुमार और कुलशेखर पांडेय आदि ने उन्हें बंधक बना लिया और रिश्तेदारों से पैसे मंगाने का दबाव बनाया।

  • गहने, चेक और जमीन के वीडियो का दबाव: आरोप के मुताबिक, 7 सितंबर को प्रार्थी की पत्नी के गहने (चेन, अंगूठी, झुमका, पायल) छीन लिए गए और एक लाख में झुमका बेच दिया गया। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें लखनऊ स्थित उनके मकान पर लाकर एक-एक लाख के चार चेक और 40 हजार का एक चेक लिया। अगले दिन 8 सितंबर को प्रतापगढ़ स्थित पैतृक गांव ले जाकर घर और जमीन का वीडियो बनाया गया तथा जबरन एक स्टाम्प पेपर पर हस्ताक्षर करवा लिए गए।

पुलिस ने इस गंभीर मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, और अब इस हाई-प्रोफाइल मामले में न्यायालय से आरोपियों को जमानत मिल गई है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts