अनुपम राज
वाराणसी (PNN24 News, 19 अक्टूबर 2026): उत्तर प्रदेश की धार्मिक व सांस्कृतिक नगरी वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र में गंभीर आपराधिक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। फिल्म में मुख्य भूमिका (लीड रोल) देने का झांसा देकर नशीला पदार्थ पिलाने, अवैध संबंध बनाने तथा अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोपी वांछित अभियुक्त को सिगरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, पीड़िता को फिल्म में काम देने और लीड रोल दिलाने का प्रलोभन दिया गया था।
सिगरा थाना पुलिस की टीम ने तत्परता दिखाते हुए वांछित अभियुक्त आशीष कुमार (पुत्र स्व. राधेश्याम, निवासी मकान नंबर A 6/17 A 1, मुकीमगंज, थाना आदमपुर, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 42 वर्ष) को 19 अक्टूबर 2026 को सिगरा थाना प्रांगण से पूछताछ के उपरांत गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम: इस सराहनीय कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में सिगरा थाना के प्रभारी निरीक्षक (SHO) शिवाकांत मिश्रा, उप-निरीक्षक (SI) शिवम मिश्रा एवं अरुण कुमार प्रजापति शामिल रहे।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत कानूनी धाराओं में आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…