मुस्कान अंसारी
बेंगलुरु (PNN24 News, 12 नवंबर 2026): कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में रूह कंपा देने वाले एक ऐसे सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है, जिसने पुलिस महकमे और देश भर को सन्न कर दिया है। ‘प्रेस’ (PRESS) का फर्जी स्टिकर लगी कार में घूमने वाला 52 वर्षीय कैब ड्राइवर और खुद को संपादक बताने वाला एस. इंदुशेखर उर्फ अर्जुन एक-एक कर अपने ही परिवार के 7 लोगों का कातिल निकला। आरोपी ने न केवल बेहद ठंडे दिमाग से हत्याएं कीं, बल्कि 20 दिनों तक पुलिस और परिजनों को पूरी तरह से बेवकूफ बनाए रखा।
बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर सीमंत कुमार सिंह द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, आरोपी इंदुशेखर ने राजाजीनगर स्थित अपने छोटे से मकान में एक के बाद एक 7 लोगों को मौत के घाट उतार दिया:
हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी शवों को प्लास्टिक, टेप और बोरियों (गोनी) में लपेटकर अपनी Toyota Etios कार (KA 02 AF 1488) की डिग्गी में भरता था:
इस पूरे हत्याकांड का सबसे शातिर और खौफनाक पहलू यह था कि उसने दंपति शंकर और नलिनी को मारने के बाद उनके 10 साल के बेटे को अपने पास रोक लिया था।
जब एक रिश्तेदार को शक हुआ और राजाराजेश्वरी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई, तो पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और कॉल डिटेल के आधार पर शिकंजा कसा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…