Morbatiyan

तारिक़ आज़मी की मोरबतियाँ: “मैं काशी नहीं, काशी मुझमें बसती है…” “शून्य का राग”‘

तारिक़ आज़मी

काशी केवल ईंट-पत्थर के घाटों और मंदिरों का शहर नहीं, बल्कि एक जीवंत दर्शन है—जहाँ जीवन का उत्सव और मृत्यु का सत्य एक साथ सांस लेते हैं। वाराणसी के वरिष्ठ पत्रकार और संवेदनशील कलमकार मेरी ताजा काव्य रचना ‘शून्य का राग’ इसी काशी के भीतर छिपे कबीर के फक्कड़पन, बुद्ध के शून्य और शिव के वैराग्य को स्वर देती है।

लंका की भागदौड़ भरी भीड़ से लेकर भीतर जलती आत्म-मंथन की चिता तक, यह कविता पाठक को बाहरी आडंबरों से निकालकर स्वयं के भीतर झांकने का निमंत्रण देती है।

  • मैं काशी नहीं, काशी मुझमें बसती है, मेरे भीतर ही मेरी चिता जलती है।
    लंका की भीड़ में जो शोर मचा है, वो मेरे भीतर के मौन का ही बचा है।
  • मैंने देखा है समय को राख होते, राजाओं को भी यहाँ खाक होते।
    यहाँ हर जीत एक दिन हार बनती है, हर मूरत एक दिन राख बनती है।
  • इसलिए मैंने शून्य को ओढ़ लिया है, स्वयं को ही तीर्थ, स्वयं को ही मोड़ लिया है।
    न कोई अपना है, न कोई पराया है, जो भी मिला, वो मोह की ही छाया है।
  • प्रेम भी बंधन है, घृणा भी बंधन है, मुक्त वही है जो इन दोनों से वंचन है।
    अब न मंदिर जाना, न शमशान जाना, बस खुद में लौटना, खुद में ही समा जाना।
  • न जीत की भूख, न हार का भय है, जब जाना राख ही है, तो कैसा जय-पराजय है।
    मैं जल रहा हूँ, पर ताप नहीं है, मैं चल रहा हूँ, पर जाप नहीं है।
    मैं मलंग हूँ, मगन हूँ, मुक्त हूँ, मैं कुछ भी नहीं, और इसी में युक्त हूँ।

मेरी यह कविता आधुनिक जीवन की आपाधापी, अहंकार और मोह-माया के बीच एक ठहराव की तरह है। “मैं कुछ भी नहीं, और इसी में युक्त हूँ” की पंक्ति भारतीय दर्शन के उस सर्वोच्च शिखर को छूती है, जहाँ ‘अहं’ के विसर्जन के बाद ही वास्तविक मुक्ति (मलंग अवस्था) का जन्म होता है। बनारस के लंका चौराहे के कोलाहल को अपने भीतर के मौन का अवशेष बताना, काशी के मिजाज को जीने वाला एक सच्चा कलमकार ही लिख सकता है।

pnn24.in

Recent Posts