तारिक आज़मी
वाराणसी (PNN24 News, 7 नवंबर 2026): वाराणसी के दालमंडी के पास स्थित भीखाशाह गली में भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के पैतृक भवन को लेकर पिछले चौबीस घंटों में राजनीतिक और प्रशासनिक फिजाओं में जबर्दस्त हलचल देखने को मिली है। समाजवादी पार्टी (सपा) के शीर्ष नेतृत्व द्वारा सोशल मीडिया हैंडल से भवन गिराए जाने की कथित भ्रामक वीडियो पोस्ट किए जाने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया और उच्चाधिकारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी शासन स्तर को भेजी।
दालमंडी क्षेत्र स्थित उस्ताद बिस्मिल्लाह खान का यह ऐतिहासिक मकान बरसों पुराना होने के कारण अत्यधिक जर्जर स्थिति में पहुंच चुका था:
उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के नाम पर राजनीति करने वालों की नियत पर बनारस की अवाम के भीतर कई सुलगते सवाल कौंध रहे हैं:
हकीम मोहम्मद जाफर का ऐतिहासिक बलिदान: जिस मार्ग को आज दालमंडी कहा जाता है, उसका असली और सरकारी कागजी नाम ‘हकीम मोहम्मद जाफर मार्ग’ है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और देश में यूनानी मेडिसिन के जनक हकीम जाफर का आवास और ऐतिहासिक इमामबाड़ा इसी क्षेत्र में था। दालमंडी चौड़ीकरण के समय उनके वंशजों ने स्वेच्छा से अपना स्वाधिकार सरकार को बेचा और भवन जमींदोज हुआ। सवाल यह है कि हकीम जाफर के नाम पर किसी संग्रहालय की मांग कभी किसी राजनीतिक दल ने क्यों नहीं उठाई?
आगा हसन कश्मीरी व संगीत साधिकाएं: इसी मिट्टी के महान ड्रामा निगार आगा हसन कश्मीरी, अथवा स्वतंत्रता संग्राम में बहुमूल्य योगदान देने वाली संगीत विभूतियों— रसूलन बी और जद्दन बाई (भले ही समाज ने उनके आगे हिकारत भरा तमगा लगाया हो)— के नाम पर कभी कोई संग्रहालय या स्मारक बनाने की सुध क्यों नहीं ली गई?
पारिवारिक टशन और आजीविका का सवाल: भारत रत्न का सर्वोच्च सम्मान मिलने के बावजूद उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के वंशजों की स्थायी आमदनी और उनके जीवन यापन के लिए ठोस नीतियां क्यों नहीं बनीं? परिवार के आपसी मनमुटाव का फायदा उठाकर सिर्फ किसी सड़क का नाम रख देना ही क्या सच्ची श्रद्धांजलि है?
किसी एक सरकार या राजनीतिक दल पर उंगली उठाना बेहद आसान होता है। लेकिन इतिहास गवाह है कि जब पूर्ववर्ती सरकारें सत्ता में थीं, तब न तो हकीम जाफर के सम्मान की चिंता की गई, न आगा हसन कश्मीरी की और न ही जीवित रहते या बाद में उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के परिवार के स्थायी पुनर्वास की।
आज जब परिवार खुद पहल करके उस्ताद का संग्रहालय बना रहा है, तो उस पर राजनीति करना बनारस के सांस्कृतिक सरोकारों के खिलाफ है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…