मो0 शरीफ
लखनऊ (PNN24 News, 10 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में व्यापारियों और उनके कैश कैरियरों की रेकी कर करोड़ों रुपये की लूटपाट को अंजाम देने वाले एक शातिर और खतरनाक गिरोह का एसटीएफ (STF) ने पर्दाफाश किया है। इस गिरोह ने पिछले पांच महीनों के भीतर गोमतीनगर, विभूतिखंड और आशियाना जैसे पॉश इलाकों में चार बड़ी वारदातों को अंजाम देकर सनसनी फैला दी थी। एसटीएफ ने गिरोह के सरगना समेत छह बदमाशों को धर दबोचने में बड़ी सफलता हासिल की है।
एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार सिंह ने खुलासे की जानकारी देते हुए बताया कि यह गिरोह बेहद शातिर तरीके से काम करता था:
इंस्पेक्टर हेमंत भूषण सिंह के नेतृत्व में गठित एसटीएफ टीम ने रविवार दोपहर करीब दो बजे गोमतीनगर स्थित सहारा पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान छह संदिग्धों को घेरकर दबोच लिया। पूछताछ के बाद लखनऊ में हुई चार सनसनीखेज लूट की वारदातों का राजफाश हुआ:
एसटीएफ द्वारा पकड़े गए आरोपियों में गिरोह का मास्टरमाइंड दिनेश चंद्र यादव उर्फ छोटू, सौरभ यादव, अमन उर्फ रमन यादव, सौरभ दीक्षित, मोहित कनौजिया और ज्ञान सिंह शामिल हैं।
बरामदगी: पुलिस ने इनके कब्जे से 48 लाख 4500 रुपये नकद, एक पिस्टल, मैगजीन, दो कारतूस, एक मारुति बलेनो कार, एक बाइक, सात मोबाइल फोन तथा पीड़ितों के लूटे गए ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, निर्वाचन कार्ड व अन्य पहचान पत्र बरामद किए हैं।
एसटीएफ इस गिरोह के अन्य संभावित संपर्कों और आपराधिक इतिहास की गहराई से छानबीन कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…