Varanasi

डॉ राशिद परवेज़ के एंबिशन हॉस्पिटल की फार्मेसी से शोर्ट एक्सपायरी दवाओं के खेल का बड़ा आरोप, चर्चाओं के गर्म बाज़ार में दावा कि ‘जांच अधिकारी डॉ. अजय का करवा दिया तबादला..?’

तारिक़ आज़मी

वाराणसी (PNN24 News, 4 नवंबर 2026): धर्मनगरी वाराणसी के स्वास्थ्य महकमे और निजी अस्पतालों से जुड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर के बहुचर्चित ‘एंबिशन हॉस्पिटल’ और उससे संबद्ध बताई जा रही फार्मेसी से जुड़े मामले में अब स्थानीय स्तर पर नए और गंभीर दावों अब निकल कर सामने आ रहे है। चर्चाओ में दावे यहाँ तक किये जा रहे है कि नियमों को ताक पर रखकर फार्मेसी संचालन हो रहा हैं, वही अस्पताल से जुड़े सूत्र यह दावा करते है कि डॉ राशिद परवेज़ ने मेडिकल बोर्ड की जांच प्रक्रिया को प्रभावित करने और जांच अधिकारी डॉ अजय का तबादला करवा दिया है।

💊 हाईस्कूल पास संचालक और शॉर्ट एक्सपायरी दवाओं के कारोबार का आरोप

स्थानीय सूत्रों और चर्चाओं में दावे काफी गंभीर है, जिसमे कहा जा रहा है कि शिकायत कही भी हो सब कुछ मैनेज डॉ राशिद परवेज़ के करीबी हाजी अंसार द्वारा किया जाता है जो खुद को भाजपा के वरिष्ठ अल्पसंख्यक नेता हाजी अनवार का चचा बताता है,हम इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करते है, हमारे द्वारा हाजी अनवार का पक्ष जानने की कोशिश किया गया, परन्तु उनसे वार्ता नहीं हो पाई है, उनका पक्ष आने पर उसको प्रमुखता से प्रकाशित किया जायेगा. चर्चाओं के अनुसार, मामले से जुड़े प्रमुख बिंदु निम्नलिखित हैं:

  1. गैर-कानूनी फार्मेसी संचालन: अस्पताल से जुड़े हमारे सूत्रों ने दावा किया जा रहा है कि संबंधित फार्मेसी का संचालन औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के मानकों के अनुरूप नहीं हो रहा है। आरोप है कि एक हाईस्कूल पास व्यक्ति द्वारा इसका संचालन किया जा रहा है, जो मरीजों की सुरक्षा से सीधा खिलवाड़ है।
  2. शॉर्ट एक्सपायरी व प्रतिबंधित दवाएं: स्थानीय चर्चाओं और दावों के मुताबिक, अस्पताल व फार्मेसी में शॉर्ट एक्सपायरी (कम समय में खराब होने वाली) दवाओं का कारोबार किया जा रहा है। आरोप है कि हाल ही में एक मरीज को कथित रूप से एक्सपायरी दवा दिए जाने की भी गंभीर घटना सामने आई थी। इसके अलावा, कुछ प्रतिबंधित दवाओं के संदिग्ध इस्तेमाल को लेकर भी दावे किए जा रहे हैं। मगर हम इन दावो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करते है

🕵️ दबदबा है हाजी अंसार का ? जांच अधिकारी डॉ. अजय के तबादले पर गंभीर दावे

इस पूरे प्रकरण में सबसे बड़ा पेंच हाजी अंसार नामक व्यक्ति और जांच अधिकारी के तबादले को लेकर उठता हुआ दिखाई दे रहा है :

  • जांच को प्रभावित करने के आरोप: अस्पताल से जुड़े सूत्रों का दावा है कि डॉ. राशिद परवेज़ के खिलाफ चल रही विभागीय जांच को प्रभावित करने के लिए ‘हाजी अंसार’ नामक व्यक्ति द्वारा कथित दबाव व प्रभाव का इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही दावा है कि हाजी अंसार अपने आपको भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश स्तर के पदाधिकारी का चचा बताता है।

  • जांच अधिकारी डॉ. अजय का तबादला: अस्पताल से जुड़े हमारे सूत्रों के दावों में कहा जा रहा है कि ‘हाजी अंसार यह दावा करता है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर रहे जांच अधिकारी डॉ. अजय का अचानक तबादला करा दिया, जिससे पूरे जांच ठन्डे बसते में चली जाए। हम इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करते है, मगर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से जुड़े हमारे सूत्र बताते है कि डॉ अजय जो डिप्टी सीएमओ थे का तबादला हो गया है, यह तबादला ये भी हो सकता है कि ‘रूटीन ट्रांसफर’ के तौर पर हुआ हो, जिसका खुद को खिताब कतिपय लोग “भौकाल” में देना चाहते हो।

🏛️ प्रशासनिक पक्ष एवं आधिकारिक रुख

इस पूरे मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए PNN24 News की टीम ने संबंधित एंबिशन हॉस्पिटल प्रबंधन, डॉ. राशिद परवेज़ और स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से आधिकारिक प्रतिक्रिया लेने का प्रयास किया है।

प्रशासनिक नोट व डिस्क्लेमर: इस समाचार में उल्लेखित सभी बिंदु, नाम और बातें स्थानीय सूत्रों तथा चर्चाओं में लगाए गए आरोपों व दावों पर आधारित हैं। PNN24 News स्वतंत्र रूप से इन आरोपों की पुष्टि नहीं करता है और न ही ये अभी तक साबित तथ्य हैं। जांच और तबादले से जुड़े दावों की आधिकारिक पुष्टि केवल स्वास्थ्य विभाग की लिखित रिपोर्ट या विभागीय आदेश से ही संभव है। संबंधित पक्षों का आधिकारिक वक्तव्य आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts