Morbatiyan

अमूल, मदर डेयरी व पराग के बढ़े दामों पर तारिक़ आज़मी की मोरबतियाँ: “दूधो नहाओ, पूतो फलो” से “दूध देखो, जेब टटोलो”…!..ठिक है…!

तारिक़ आज़मी

क्या बताये गुरु दिवाली बीत गई, तो मैंने थोडा चैन की सांस लिया था। सोचा चलो अब तनिक खर्च में कमी आएगी। काका का ज्ञान भी नहीं सुनना पड़ेगा और काकी झोला भी नहीं थमा देंगी। मगर आज की सुबह ही बड़ी खतरनाक वाले रही। सुबह सुबह ही काका मेरे कमरे में दो कप चाय लेकर दम्मादार हो हो गये। एक कप उन्होंने हमारे तरफ बढाया और दूसरी तत्काल मुह से लगा लिया।

☕ काका की ‘काली चाय’ और काकी का तुगलकी फरमान

अमूमन काका हमारे तनिक ठंडी करके चाय पीते है। मगर काका को इतना चिंतामग्न देखा तो मेरा कौतुहल एकदम कुलबुल करने लगा। हमने झाँक का उनके कप में देखने का प्रयास किया कि कही आज काकी ने उनको सजा के तौर पर खाली कप न थमा दिया हो। काका की आँख बचते हु मैंने उनकी कप झाँक डाला। देखा काली चाय काका के हिस्से में थी और मेरे कप में दूध की बेहतरीन चाय थी। दो मिनट के लिए मेरा सर ऐसा घुमा जैसे पटाखे की ‘चखरी’ ज़मीन पर घुमती है। मुझे एक बेहद बेहूदा किस्म का मज़ाक लगा।

मगर हिम्मत जुटा कर पूछ डाला कि

‘काका आज क्या बचपना काकी को दिखा दिया। “तुमसे का भूल हुई जो ई सजा तुमका मिली।”

पूछना था कि काका ने धम्म से करके पीठ पर एक हाथ देते हुवे कहा कि

“सुत्तल रहीबा कि दुनिया की हाल जनबा, कुल दूध, घी, मक्खन और पनीर कुल का दाम बढ़ गया है। चीनी आसमान पर जाने वाली है कुछ दिन में पुडिया बाँध कर सोनार की दूकान पर बिकेगी। बस यही फैसला किया है कि दूध की चाय बंद अब।”

मेरे मुह से निकल गया “फैसला किया है कि काकी ने थोप दिया है अपना तुगलकी फरमान।” वैसे मेरे काका काकी की मानते बहुत है। तो उन्होंने उनके इस तुगलकी फरमान पर कोई आपत्ति नही किया था और कबूल है, कबुल है 3 बार कह दिया होगा। अब तो काका की हाल ऐसे लग रही थी कि जैसे वह “अहल-ए-सफा। मरदूद-ए-हरम” हो। मगर हमने खामोश रहकर काकी के जुबान से निकलने वाले “अग्नि मिसाइल” का रुख अपनी तरफ मोड़ने से बेहतर काका के कप की वह चाय फेक कर अपनी चाय देना ही बेहतर समझा।

☕ गुरु ई रहा असली समाचार

चाय पीने के बाद काका ने पुरे समाचार से हमको अवगत करवाया। इस दरमियान पनारू च भी अ गए थे। काका ने कहा कि “दिवाली के बाद आम आदमी को महंगाई का तगड़ा झटका लगा है। देश की तीन बड़ी डेयरी कंपनियों अमूल, मदर डेयरी और पराग ने एक साथ दूध के दाम 2 से 6 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं। नई दरें कल 12 नवंबर से लागू होंगी। अमूल ने अमूल ताजा 2 रुपये बढ़ाकर 61 रुपये लीटर और अमूल गोल्ड 4 रुपये बढ़ाकर 76 रुपये लीटर कर दिया है। भैंस का फुल क्रीम दूध 80 से बढ़कर 86 रुपये लीटर हो गया है। मदर डेयरी का फुल क्रीम पाउच 72 से 76 रुपये, गाय का दूध 62 से 65 रुपये और टोंड पाउच 60 से 62 रुपये लीटर हो गया है। यूपी में पराग का FCM Gold 4 रुपये बढ़कर 76 रुपये लीटर और टोंड मिल्क 59 से 61 रुपये लीटर हो गया है। पराग के नए रेट आज शाम से लागू हो गए हैं। कंपनियों का कहना है कि चारा, पशु आहार और मिल्क फैट 20-25% महंगा होने और किसानों से खरीद महंगी होने से दाम बढ़ाने पड़े हैं।

🐄 पनारू च का भड़काव और ‘कंपनी की मलाई’

हमने पनारू च का सोचा थोडा हाल चाल ले ले। हमने कहा ‘का पनारू च, आज कल आपकी भैस कही भूसा के जगह मलाई कोफ्ता तो नहीं खा रही है? बस अब पनारू च भड़क गए। बोले

‘सुन बबुआ भईसिया तो भूसा ही खा रही है और हमको उहे दाम मिल रहा है। तनिक मुनिक डिफ़रेंस हो गवा है। मगर असली मलाई तो कंपनी खा रही है, ई सवाल उससे पूछो उसकी भईसियाँ का खा रही है।”

बोलते वक्त पनारू च का चेहरा एकदम वैसे ही घूम रहा था जैसे जुगाली करती उनकी भईसिया का मुह घूमता रहता है। हम समझ चुके थे कि दोनों शूरवीर लोगो से जीतना मुश्किल है तो मैंने शांति से नहा धोकर निकल लेना ही बेहतर समझा।

📰 निकल लो बेटा हवा ख़राब है

घर के बाहर जैसे ही पंहुचा देखा अपमे अक्खड़ बनारसी अनुराग बाबु सायकल से आ रहे है। हम बड़े असमंजस में पड़ गए और पूछा का हो बचवा ई समाजवादी पार्टी ज्वाइन करके उसका प्रचार कर रहे हो का सायकल से। तो अनुराग पाण्डेय ने जो बताया कसम से वह आँखे नम कर गया। उन्होंने कहा

“का बताये भैया, ई जब से ई -20 तेल आया है गाडी साफ़ साफ़ कह दी है हम आत्महत्या नहीं करेगे। तो सायकल से गुज़ारा हो रहा है।

📊 करिया चाय पिलायेगे ज़िन्दगी यु ही बितायेगे….! ठिक है….!

उन्होंने अपना दुखड़ा रोते हुवे कहा ‘करिया चाय पिलायेंगे ,जिनगी युही बिताएंगे…, ठिक है…! दूधवा महंगा, चायवा सस्ती नाही, अरे गुरु, दिवाली के दियवा बुझल नाईं कि महंगइया के भूत आ गइल! सुनत हई अमूल, मदर डेयरी, पराग – तीनों मिली के दूधवा पर 6 रुपया लात मार देहलन! कल ले जवन गोल्डवा 72 में आवत रहे, आज से 76 में मिली। भईंसा वाला त 86 रुपये लीटर हो गइल, जइसे सोना के भाव में बिकत हो! अब अस्सी घाट पर चाय वाला लल्लन कहत हवे – “भइया, दूधवा महंगा भइल बा, त चाय में पानी ज्यादा डाली का?”

पराग वाला कहत हवे – चारा महंगा, भूसा महंगा। अरे भइया, त हम का करीं? हम त घास थोड़े न खाइले! हम त दूध पियत हईं! पहले कहावत रहे – “दूधो नहाए पूतो फले” अब कहावत हो गइल – “दूध देखो, जेब टटोलो, फिर बिना पिये चलो” बनारस में अब दू चिज महंगा – एक त बाबा विश्वनाथ के दर्शन में VIP टिकट, दूसरा दूध! माई कहत रही – बेटा दूध पिया कर, ताकत आई! अब बाऊ कहत हवे – बेटा, दूधवा के भाव सुनबा त ताकत अपने आप निकल जाई! छोड़ा गुरु, अब बोलबे न करब, अब त चयवे छोड़े के पड़ी! अब तक त बिना चीनी के पियत रहली, अब करिया चाय पिये के पड़ी बिना दूधवा के! नून रोटी खाएंगे जिंदगी युही बिताएंगे ठिक है…! करिया चाय पिलायेंगे….! महंगाई भी देख लिहा…! ठिक है….!

गुरु अनुराग पाण्डेय तो सायकाल पर दुई पैंडल मार कर चल गए मगर अब हमारा खोपडिया एकदम्मे सन्न है। तो हमहू सोचली कि निकल ला गुरु धीरे से पतली गल्ली पकड़ कर नही ता महंगाई डायन खाय जाई

pnn24.in

Recent Posts