महविश कुरैशी संग मुस्कान अंसारी
वाराणसी: वाराणसी में जनता की सुविधा के लिए सरकार द्वारा ई-बस सेवा की शुरुआत किया गया। आम जन को कम पैसो में आरामदायक सफ़र की मंशा से शुरू की गई यह जनसेवा अब भ्रष्टाचार का अड्डा बन चूका है। ई-बस सेवा में चलने वाले कंडेक्टर बस के यात्रियों से पैसे तो पुरे लेते है। मगर उनको टिकट नही देते है।
आम जनता की चर्चाओं को ध्यान में रखते हुवे हमने पिछले लगभग 10 दिनों से इस मामले पर काम किया। हमारी सहयोगी पत्रकार मुस्कान अंसारी और मैं खुद ई-बस का सफ़र लगभग रोज़ कर रहे है। लंका से कैंट तक चलने वाली ई-बस के लगभग सभी कंडक्टर की यही हाल है। बस में सफ़र का किराया लेकर केवल कुछ मुसाफिरों को टिकट दिया जाता है।
वीडियो आज दोपहर लगभग 2:40 बजे का बस संख्या UP–32-PN–6056 का है जो रूट नंबर E103 की बस है। इस बस से सफर करते समय हमारी सहयोगी मुस्कान अंसारी ने ऑनलाइन पेमेंट किया जो बस कंडक्टर मोहित चौबे ने अपने खुद के व्यक्तिगत युपीआई में लिए और हमारे मांगने पर ही टिकट प्रदान किया। वीडियो में आप एकदम साफ़ देख सकते है कि बस कंडक्टर के द्वारा मुसाफिरों से पैसे लिया जा रहा है। मगर उनको टिकट नही दिया जा रहा है।
वैसे तो विभाग ने इस प्रकार के भ्रष्टाचार की रोकथाम हेतु एक टीम टीई की गठित किया है, जो बसों का औचक निरिक्षण करती है। नियमो के अनुसार सख्त हिदायत है कि कोई बस कंडक्टर अपने व्यक्तिगत युपीआई में पैसे नही लेगा। मगर नियम तो ताख पर है जो आप वीडियो में देख रहे है। अब बात आती है उस औचक निरिक्षण करने वाली टीम की तो पिछले दस दिनों में टीम हमको सडको पर नही मिली। मगर नियमानुसार टीम रोज़ अपनी डीसीआर जमा करती है, जिसका निरिक्षण होता है। तो यह बात भी समझने में कोई गुरेज़ नहीं कर सकते है हम कि डीसीआर केवल दफ्तर अथवा किसी चाय के खोमचे पर बैठ कर भर जाती होगी।
हमने इस सम्बन्ध में वक्तव्य हेतु एआरएम कैंट को उनके सीयुजी नंबर पर कॉल किया तो फोन नही उठा, वही एआरएम ग्रामीण ने इस सम्बन्ध में कोई वक्तव्य न देकर एमडी से बात करने को कहा। इस मामले में एमडी परशुराम पाण्डेय ने हमको फोन पर बातचीत में बताया कि
“किसी भी इस प्रकार की शिकायत हमारे व्यक्तिगत नंबर पर नही आई है। ऐसे मामलो को रोकने के लिए शासन के निर्देश पर आदेश जारी है कि कोई भी कंडेक्टर के व्यक्तिगत युपीआई पर भुगतान नहीं करे और न कोई कंडक्टर अपने खुद के युपीआई पर भुगतान ले। बसों की जांच हेतु टीआई दल का गठन है जो अपना डीसीआर रोज़ भरकर देती है और इस डीसीआर की समीक्षा नियमित रूप से स्वयं मेरे द्वारा किया जाता है। शिकायत की जाँच करवाया जाएगा।”
बहरहाल, जांच कब होगी और एक्शन कब लिया जायेगा ये अभी भविष्य के गर्भ में है। मगर भ्रष्टाचार फिलहाल तो जारी है। यह कोई एक मात्र बस नही है, लगभग हर एक रूट पर ऐसा ही होता है। अब देखना होगा कि यह भ्रष्टाचार कब तक चलता रहेगा। शायद कई सवालो के जवाब एमडी परशुराम पाण्डेय की कार्यवाई ही देगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…