सड़क हादसे में घायल किशोर की मौत

मो आफताब फ़ारूक़ी
कौशाम्बी। चरवा थाना क्षेत्र के अरई सुमेरपुर गांव के पास गत माह पूर्व बाइक अंनियंत्रित होने से पलट गयी थी। जिसमें एक किशोर सहित दो लोग घायल हो गये थे। दोनों घायलों को इलाहाबाद के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जहां शुक्रवार की सुबह उपचार के दौरान किशोर की मौत हो गयी।

 कोखराज थाना क्षेत्र के सखाड़ा गांव निवासी ननकू लाल का 22 वर्षीय पुत्र दिनेश कुमार व रसूलपुर गांव निवासी राजा राम का 14 वर्षीय पुत्र रवि 20 मई को बाइक से दोनों कही जा रहे थे जैसे ही चरवा थाना क्षेत्र के अरई सुमेरपुर गांव के पास पहुंचे तभी सड़क पर अचानक जानवर आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार दोनों घायल हो गये। लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल ले गये। जहां चिकित्सकों ने दोनों की हालत नाजुक देख इलाहाबाद के एसआरएन अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। जहां शुक्रवार की सुबह रवि की उपचार के दौरान मौत हो गयी। घटना की जानकारी देते हुए मृतक के पिता ने बताया कि मृतक कक्षा छः का छात्र, मां श्रीमती, पिता किसानी करते हैं।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *