Categories: Entertainment

बनारस में छाया बॉलीवुड बादशाह शाहरुख़ ख़ान का जादू, युवाओं को किया क्रेज़ी

वीनस दीक्षित

वाराणसी : बनारस के युवाओं, खासकर युवतियों के लिए आज का दिन यादगार रहेगा। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ ख़ान आज बनारस में अपनें फैंस से रूबरू हुए। मीडिया में दी गई शाहरुख़ के बनारस आने की खबर नें कुछ ऐसा असर किया कि हजारों की संख्या में फैंस सुबह से ही बाबतपुर एयरपोर्ट के बाहर जमा हो गये, शाहरुख़ की सिर्फ एक झलक पानें को बेकरार फैंस की भीड़ को प्रशासन संभाले नही संभाल पा रहा था।

शाहरुख खान और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ के प्रमोशन के लिए आज बनारस आये थे। सुबह करीब आठ बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे शाहरुख के साथ फिल्म के डायरेक्टर इम्तियाज अली भी थे। किंग खान पहली बार बनारस आए हैं।
बाबतपुर से शाहरुख़ और उनकी टीम के नदेसर स्थित एक फाईव स्टार होटल में ठहरने की खबर के चलते हजारों की संख्या में फैंस होटल के बाहर मिंट हाऊस क्षेत्र में उनके पहुँचनें से पहले ही जमा थे। ऊपर से आज श्रावण मास का चौथा सोमवार भी था जिसके चलते कचहरी-अंधरापुल मार्ग पर कॉवरियों का भी भारी आवागमन बना हुआ था। बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करनें निकलें कंधों पर कॉवर संभाले नदेसर क्षेत्र से निकलते वक्त जब यह पता चला कि होटल में शाहरुख़ ख़ान ठहरे हैं और कुछ देर बाद निकलने वाले हैं तो बहुत से कॉवरियें जो शाहरुख़ के फैंन थे वो भी रुककर फिल्म स्टार की एक झलक पानें के लिए ठहर गये।
शाहरुख की बनारस में मेजबानी करने वाले भोजपुरी गायक और अभिनेता तथा बीजेपी के सांसद मनोज तिवारी नें बाद में माना भी कि उन्होनें कई बड़े स्टार को बनारस आते देखा है लेकिन कभी भी किसी स्टार को देखने के लिए इतनी विशाल जनसैलाब देखने को नही मिला। मनोज ने कहा कि लोगों को पता भी नही था कि शाहरुख़ भाई होटल में है भी या नही बावजूद इसके इतनी बड़ी भीड़ अभिनेता की झलक पानें को खिची चली आई।
दिन के सवा तीन बजे पहड़िया स्थित अशोका इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट कैंपस में भावी इंजीनियरों और युवाओं से मुखातिब होने के लिए शाहरूख कॉलेज कैंपस पहुंचे, वहॉ भी कॉलेज के बाहर युवाओं का हुजूम इंतजार करता मिला। शाहरुख की सुरक्षा के लिए करीब 250 पुलिसकर्मी लगाए गये थे जो कि नाकाफी साबित हो रहे थे। अशोक इंस्टीट्यूट के वाइस चेयरमैन अमित मौर्य के निर्देशन में रविवार को कैंपस में दिन भर तैयारियां चलती रहीं। कॉलेज में होने वाले तीन घण्टों के प्रोग्राम के लिए प्रवेश केवल कॉलेज के छात्रों और उनके अभिभावकों को मिला। बनारस की लोकल मीडिया को भी उनका आईडी चेक करने के बाद ही कार्यक्रम को कवर करने के लिए प्रवेश दिया गया।
बताते चले कि शाहरुख़ के इस कार्यक्रम के लिए कल रात साढ़े नौ बजे प्रशासन ने अनुमति दी थी। सोमवार को होने के नाते पुलिस और प्रशासन की चुनौतियां बढ़ गई थी, सावन के चौथे सोमवार पर कांवरियों का रेला होना ही था, पुलिस और प्रशासनिक अमला सावन मेले में ही व्यस्त रहता। शाहरुख और अनुष्का के अशोक इंस्टीट्यूट में आयोजित कार्यक्रम के लिए अलग से सुरक्षा व्यवस्था का अतिरिक्त दबाव प्रशासन संभालनें की स्थिति में नही था। लेकिन जब शाहरुख़ का आना सोमवार को तय हो गया तो कल एडीएम सिटी जितेंद्र मोहन सिंह के निर्देश पर एसओ सारनाथ दोपहर में अशोका इंस्टीट्यूट पहुंचे और कार्यक्रम की अनुमति लेने को कहा। इसके बाद अशोका इंस्टीट्यूट की ओर से एसीएम चतुर्थ रामकुमार मौर्या के यहां अनुमति के लिए आवेदन किया गया। सोमवार को दोपहर दो से शाम छह बजे तक की अनुमति मांगी गई। प्रक्रिया पूरी होने के बाद रात करीब साढ़े नौ बजे कार्यक्रम की अनुमति दी गई।
शाहरुख खान की सुरक्षा को लेकर स्थानीय पुलिस और प्रशासन को शासन ने सतर्क कर दिया। शहर में कार्यक्रम के दौरान शाहरुख दो स्तरीय सुरक्षा घेरे में रहे। उनकी सुरक्षा में एक एएसपी, पांच सीओ, आठ थानाध्यक्ष, 40 एसआई, 200 कांस्टेबल एवं 40 महिला कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई गई थी।
शाहरुख और अनुष्का को देखने के लिए बनारस में जबरदस्त भीड़ उमड़ी। लोगों को एंटरटेन करने के लिए वहां सिंगर-एक्टर मनोज तिवारी भी मौजूद थे। प्रमोशन के दौरान लोग वहां काफी मस्ती कर रहे थे, लेकिन उनका मनोरंजन तब दुगुना हो गया जब शाहरुख ने भोजपुरी गाना गाया। मनोज तिवारी जब ‘लगावेलु तू लिपस्टिक’ गा रहे थे और शाहरुख उसे अनुष्का के लिए दोहरा रहे थे। शाहरुख को भोजपुरी गाने में दिक्कत जरूर हो रही थी। लेकिन इसे दर्शकों का एंटरटेंमेंट बहुत हुआ। इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में शाहरुख एक पंजाबी मुंडे हैरी की भूमिका में नजर आएंगे और अनुष्का गुजराती गर्ल सेजल की भूमिका में होंगी। यह फिल्म 4 अगस्त, 2017 को रिलीज होगी।
pnn24.in

Recent Posts

अपने आशिक के साथ रहने के लिए रुपाली ने उजाड़ लिया खुद का सुहाग, पत्नी रुपाली ने पति गणेश के पैसो से सुपारी देकर करवाया गणेश का क़त्ल

आफताब फारुकी डेस्क: महाराष्ट्र में एक दिल दहला देने वाली घटना ने इंसानियत को झकझोर…

14 hours ago

बोले फारुख अब्दुल्लाह ‘जब मुल्क आज़ाद हुआ तो गांधी थे, हम गांधी के हिन्दुस्तान में शामिल हुवे, मोदी के हिंदुस्तान में नही

निसार शाहीन शाह डेस्क: जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फ़ारूक़ अब्दुल्लाह ने धर्म…

14 hours ago

हरियाणा: तीन निर्दल विधायको के समर्थन वापसी के बाद पढ़े कितने खतरे में है वहाँ भाजपा सरकार

ईदुल अमीन डेस्क: हरियाणा में बीजेपी सरकार को समर्थन देने वाले तीन निर्दलीय विधायकों ने…

15 hours ago

नेतन्याहू को अपने ही मुल्क में फिर से करना पड़ रहा है विरोध का सामना, प्रदर्शनों का जारी है सिलसिला

मो0 कुमेल डेस्क: इसराइल के पीएम बिन्यामिन नेतन्याहू को अपने ही मुल्क में एक बार…

15 hours ago