Categories: Crime

सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का एक सप्ताह के अन्दर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाय- डी.एम

हरिशंकर सोनी.
सुलतानपुर 01 अगस्त, जिलाधिकारी हरेन्द्रवीर सिंह की अध्यक्षता में आज लम्भुआ में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी सम्पूर्ण समाधान दिवस को पूरी गम्भीरता से लेते हुये एक सप्ताह के अन्दर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने इस अवसर पर लम्बित शिकायतों की समीक्षा की। जिसमें 05 अधिकारियों विद्युत, जल निगम, आर.ई.एस. , इन्सपेक्टर लम्भुआ एवं चांदा की शिकायतें निस्तारण हेतु लम्बित पायी गयी। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को स्पष्टीकरण प्राप्त करने एवं तीन दिवस के अन्दर लम्बित शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर ऑनलाइन सन्दर्भों के निस्तारण की भी समीक्षा की। जिसमें विद्युत विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण अभियन्त्रण सेवा, बाल विकास आदि विभागों की शिकायतें निस्तारण हेतु लम्बित पायी गयी। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को तीन दिवस के अन्दर शिकायतों के निस्तारण करने के निर्देश दिये।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में आज कुल 390 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 14 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। अवशेष शिकायतों को सम्बन्धित अधिकारियों को हस्तगत कराते हुये एक सप्ताह के अन्दर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी लम्भुआ को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त भूमि विवाद के प्रकरणों से सम्बन्धित शिकायतों के निस्तारण हेतु राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीमें गठित कर मौके पर भेजी जाय, जो दोंनो पक्षों की बात सुनकर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता के मोबाइल नम्बर भी रजिस्टर व अभिलेखों मे अंकित किये जाय, जिससे क्रास चेकिंग कर गुणवत्ता की जांच की सके।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा ने पुलिस तथा मुख्य विकास अधिकारी रामयज्ञ मिश्र व उपजिलाधिकारी लम्भुआ ने विकास व राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों को सुना एवं त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये। इस अवसर पर डी.एफ.ओ. के.सी.वाजपेयी, सी.एम.ओ. डॉ.सी.वी.एन. त्रिपाठी, डी.डी.ओ. डॉ. डी.आर. विश्वकर्मा, पी.डी. एस.के.द्विवेदी, डी.सी.एन.आर.एल.एम. बी.बी.सिंह, जिला सूचना अधिकारी आर.बी.सिंह, एस.ओ.सी. चकबन्दी शीतलेन्द्र सिंह, डी.एस.ओ. संजय कुमार प्रसाद, डी.पी.ओ. आशा सिंह व सम्बन्धित उपस्थित थे। इस अवसर पर उद्योग व्यापार मण्डल लम्भुआ द्वारा विद्युत की समस्याओं के बारे में जिलाधिकारी को  ज्ञापन दिया।
pnn24.in

Recent Posts

जाने आखिर ‘वडा पाव गर्ल’ के गिरफ़्तारी का वायरल वीडियो कितना है सच, जाने क्या है पूरा मामला

शफी उस्मानी डेस्क:  'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका गेरा दीक्षित एक बार…

20 hours ago

गज़ा में युद्ध विराम और बंधको की रिहाई हेतु मिस्र में शुरू हुआ शांति वार्ता का एक और दौर, हमास के प्रतिनिधि भी होंगे शामिल

अनुराग पाण्डेय डेस्क: ग़ज़ा से इसराइली बंधकों की रिहाई और युद्ध में संघर्ष विराम के…

21 hours ago

ब्रेकिंग न्यूज़: भारतीय वायु सेना के काफिले पर जम्मू कश्मीर के पूछ में हमला

आदिल अहमद डेस्क: भारतीय वायु सेना के एक काफिले पर भारत प्रशासित जम्मू और कश्मीर…

22 hours ago