Categories: UP

तकनीकी ज्ञान के साथ किसान बेहतर फसल उत्पादन करें

कनिष्क गुप्ता

इलाहाबाद : किसानों को उन्नतिशील फसलों के उत्पादन और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने के लिए माघ मेला परिसर में मंगलवार को पांच दिवसीय किसान मेला शुरू हुआ। मेले का शुभारंभ सीडीओ सैमुअल पाल एन ने किया। उन्होंने कहा कि किसानों को तकनीकी ज्ञान के साथ फसलों के बेहतर उत्पादन पर ध्यान देना चाहिए। फसलों से आए किस प्रकार से दोगुनी हो इस पर भी किसानों को सरकार की योजनाओं का भरपूर लाभ उठाएं।

अखिल भारतीय पटेल सेवा संस्थान परिसर अलोपीबाग में आयोजित किसान मेले के उद्घाटन अवसर पर जिले के सभी ब्लाकों से किसान आए थे। कृषि विभाग के संयुक्त कृषि निदेशक आरबी सिंह ने कृषि विभाग की संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। दो सत्रों में आयोजित कार्यक्रम के तकनीकी सत्र में शुआट्स के कृषि वानिकी विभाग के डॉ. विश्वरूप मेहरा ने बांस की खेती के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी दी। इसी प्रकार जैविक खेती के प्रति किसानों को प्रेरित किया गया। उप कृषि निदेशक विजय सिंह ने कहा कि किसानों को नई तकनीकी का सहारा लेकर फसल उत्पादन करना चाहिए। जिला कृषि अधिकारी डा. अश्वनी कुमार सिंह ने बीज और खाद के विषय में संपूर्ण जानकारी दी। मेले के पहले किसान आयोजित प्रश्नोत्तरी में भी शामिल हुए हैं।

20 से अधिक लगे स्टाल :

मेले में कृषि विभाग, सहकारिता, एग्रो, पशुपालन, ग्राम्य विकास विभाग, उद्यान, पंचायती राज, मंडी समिति, वैकल्पिक ऊर्जा, सिंचाई, नलकूप, मत्स्य, खादी ग्रामोद्योग, अल्प बचत, उप्र बीज विकास निगम, इफ्को आदि विभागों की प्रदर्शनी के लिए स्टाल लगाया गया है। इनके अधिकारियों, बैंकर्स, एनजीओ, कृषि विश्वविद्यालय व कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक आदि की पूर्ण सहभागिता रही। निजी कंपनियों ने भी कृषि प्रदर्शनी के लिए स्टाल लगाया है।

pnn24.in

Recent Posts

आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा ‘भाजपा घबरा गई है और पीएम मोदी परेशान है’

तारिक खान डेस्क: आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने दावा किया है कि…

2 hours ago

बहुचर्चित आनलाइन महादेव सट्टा ऐप मामले में फिल्म अभिनेता साहिल खान गिरफ्तार

आदिल अहमद डेस्क: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित ऑनलाइन महादेव सट्टा ऐप मामले में मुंबई पुलिस ने…

3 hours ago

आरक्षण मुद्दे पर बोले अमित शाह ‘भाजपा की आरक्षण खत्म करने की कोई मंशा नही है’

आफताब फारुकी डेस्क: कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों द्वारा भाजपा नेताओं के बयानों को आधार…

3 hours ago

भाजपा की तुलना तालिबान से करने पर बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद पर दर्ज हुई ऍफ़आईआर

शफी उस्मानी डेस्क: बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद पर उत्तर प्रदेश के…

3 hours ago