Categories: Mau

दशहरा मेले की धूम, माता के दर्शन व पूजन-अर्चन शुरु भक्तों की बढ़ी भीड़ से राह में पड़ रही रुकावट

उमेश गुप्ता

बिल्थरारोड (बलिया)। स्थानीय नगर में दुर्गा पूजा एवं दशहरा पूजन समारोह की धूम से चारों तरफ सारा वातावरण भक्तिमय बन चुका है। दुर्गा पाण्डालों को सजाने व सवारने में आयोजक लगे रहे। मंगलवार को सप्तमी से दुर्गा प्रतिमा के कपाट वैदिक मंत्रोंचार भक्ति गीतों व पूजा पाठ के उपरान्त देर सायं तक खोल दिये गये। इसके साथ ही ब्रतधारी एवं मां के भक्तों के दर्शन करने का सिलसिला शुरु हो गया। पूरे नगर में लगभग दो दर्जन प्रतिमाएं स्थापित की गयी हैं।
नगर की मुख्य सड़क तो रोलेक्स व रंगीन विद्युत उपकरणों से नई नवेली दुल्हन जैसे सजा दिया गया है। पुलिस प्रशासन की ओर से पुलिस की निगरानी तेज कर दी गयी है। नगर पंचायत की ओर से सफाई का कार्य जोरों पर रहा। नगर पंचायत के चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त सहित उनके समर्थको ने कई पूजा पाण्डालों में पूजा-पाठ में भाग लिया।
बिल्थरारोड नगर में बाल संघ दुर्गा पूजा समिति, मानस मंदिर डांक बंगला रोड, हरहर महादेव दुर्गा पूजा समिति रेलवे स्टेशन, बालक बाल संघ दुर्गा पूजा समिति कन्नौजिया नगर, यंग क्लब दुर्गा पूजा समिति, सोनार पट्टी, नव युवक दुर्गा पूजा समिति भगवानदास कोठी, श्रीश्री महाशक्ति पूजा समिति, महात्मा गांधी गली मोंड़, श्री सिंह वाहिनी दुर्गा पूजा समिति, लोहा पट्टी मुहल्ला, श्री महाबीरी झण्डा एवं दुर्गा पूजा समिति, यूनाइटेड क्लब, पूर्वी महाल, अमर ज्योति क्लब दुर्गा पूजा समिति, निकट पुलिस चौकी, श्री श्री गांधी क्लब दुर्गा पूजा समिति, शास्त्री नगर, बाल संघ नव निर्माण दुर्गा पूजा समिति, बिठुआ मोड़, सिविल लाइन दुर्गा पूजा समिति, सिविल लाइन मधुबन मार्ग, नव युवक मंगल दल दुर्गा पूजा समिति, संजय नगर मधुबन मार्ग, इंडियन क्लब दुर्गा पूजा समिति, निकट कृषि मण्डी एवं युवा विकास केन्द्र दुर्गा पूजा समिति बाजार वाला पोखरा, श्री नव युवक दुर्गा पूजा समिति मालगोदाम रोड पर दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना की गयी हैं। इस बार विभिन्न प्रकार के पाण्डालों व मूर्तियों को आकर्षक रुप में सजाया गया है। इस बार अनेक पाण्डालों ने अपनी सजावट को लेकर प्रतिष्ठा दांव पर लगा रखा है। नगर पंचायत की ओर ने नगर में लगे सार्वजनिक प्रकाश ब्यवस्था के खम्भों को तिरंगे की इलेक्ट्रानिक्स कलर में सजा दिया गया है। जो सर्वत्र चर्चा का विषय बन गया है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ब्रजेश कुमार गुप्ता ने नगर भ्रमण कर सफाई आदि का जायजा लिया।
इस मौके पर मुख्य सड़क पर वाहनों के आने जाने पर पुलिस ने पूरी तरह से प्रतिबन्धित कर दिया है। पुलिस व पाण्डाल आयोजकों की तरफ से बराबर निगरानी व गश्त जारी है। प्रत्येक पाण्डालों की पर पुलिस की ड्यूटी सौंपी गयी है।
पूरे क्षेत्र में एसडीएम राधेश्याम पाठक तहसीलदार डीएन राम गौतम, उभांव थाने के निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, पुलिस चौकी प्रभारी सीयर योगेन्द्र प्रसाद सिंह मय पुलिस बल के साथ समय-समय पर चक्रमण करते देखे गये।

aftab farooqui

Recent Posts

नही पहुच पाए अरविन्द केजरीवाल भाजपा मुख्यालय, चाक चौबंद रही भाजपा मुख्यालय पर सुरक्षा व्यवस्था, मार्च को पुलिस ने आगे बढ़ने नहीं दिया’

आदिल अहमद डेस्क: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने…

19 hours ago