Categories: EntertainmentMauUP

एल एम जे पब्लिक स्कूल पर मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

मुकेश यादव

मधुबन(मऊ) : मधुबन तहसील क्षेत्र के नई बस्ती दुबारी में रविवार को एल एम जे पब्लिक स्कूल पर मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी जर्नादन सिंह ने सरस्वती माँ के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उसके बाद विद्यालय के बच्चों द्वारा सरस्वती बंदना की मनमोहन प्रस्तुति की गई।

विद्यालय में विभिन्न प्रतिभाग में अव्वल छात्र छात्राओं को विद्यालय के प्रबन्धक कौशल चौहान ने मेडल देकर सम्मानित किया तथा विद्यालय टापर सुनील कुमार चौहान को जर्नादन सिंह द्वारा साईकिल पुरस्कार स्वरूप भेंट की गई तथा विकलांग छात्रा संध्या को एक हजार रूपये की आर्थिक मदत किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि जर्नादन सिंह ने कहा कि प्रति वर्ष विद्यालय के टापर को पुरस्कृत कर मेरे द्वारा सम्मानित किया जायेगा।

इस मौके पर विदयालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार, शिवानंद सिंह, जियाउल हक, शिव भोरिक यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

pnn24.in

Recent Posts

जाने आखिर ‘वडा पाव गर्ल’ के गिरफ़्तारी का वायरल वीडियो कितना है सच, जाने क्या है पूरा मामला

शफी उस्मानी डेस्क:  'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका गेरा दीक्षित एक बार…

8 hours ago

गज़ा में युद्ध विराम और बंधको की रिहाई हेतु मिस्र में शुरू हुआ शांति वार्ता का एक और दौर, हमास के प्रतिनिधि भी होंगे शामिल

अनुराग पाण्डेय डेस्क: ग़ज़ा से इसराइली बंधकों की रिहाई और युद्ध में संघर्ष विराम के…

8 hours ago

ब्रेकिंग न्यूज़: भारतीय वायु सेना के काफिले पर जम्मू कश्मीर के पूछ में हमला

आदिल अहमद डेस्क: भारतीय वायु सेना के एक काफिले पर भारत प्रशासित जम्मू और कश्मीर…

10 hours ago