Categories: MauUP

सरस्वती विद्या मंदिर का 42वां वार्षिकोत्सव संपन्न

मुकेश यादव

मधुबन (मऊ): मधुबन नगर पंचायत स्थित सरस्वती विद्या मंदिर का 42वां वार्षिकोत्सव शनिवार को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष माधुरी मद्धेशिया ने कहा कि शिक्षा ही विकास का मुख्य आधार है। यह अनगढ़ मनुष्य को सुगढ़ बना देती है ,शिक्षा से मनुष्य महान बनता है।

कहा कि बच्चों में विकास की अपार संभावनाएं छिपी हुई हैं। जिन्हें शिक्षक तराश कर उन्हें मूर्तरुप देता है। यह विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में बढ़-चढ़कर योगदान दे रहा है। विशिष्ट अतिथि व जिलाध्यक्ष वैश्य समाज गिरीश चंद गुप्ता ने कहा कि शिक्षकों द्वारा किया जा रहा शिक्षण कार्य अति उत्तम है। शिक्षक युग के निर्माता कहे गए हैं। यहां के शिक्षक बधाई के पात्र हैं। अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, प्रबंधक मीरा सिंह व प्रधानाचार्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया एवं छात्रों से शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर विद्यालय का सम्मान कायम रखने की अपेक्षा की इस अवसर पर सुरेश तिवारी सुरेश पाठक शशि कला राय दीक्षित सरोज संजय मद्धेशिया अमित साहू गुड्डू मद्धेशिया टुनटुन गुप्ता हेमंत राय विष्णु मल्ल राजेश चौहान राजेश मल्ल पूर्व छात्र यदि लोग मौजूद रहे

pnn24.in

Recent Posts

आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा ‘भाजपा घबरा गई है और पीएम मोदी परेशान है’

तारिक खान डेस्क: आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने दावा किया है कि…

9 hours ago

बहुचर्चित आनलाइन महादेव सट्टा ऐप मामले में फिल्म अभिनेता साहिल खान गिरफ्तार

आदिल अहमद डेस्क: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित ऑनलाइन महादेव सट्टा ऐप मामले में मुंबई पुलिस ने…

9 hours ago

आरक्षण मुद्दे पर बोले अमित शाह ‘भाजपा की आरक्षण खत्म करने की कोई मंशा नही है’

आफताब फारुकी डेस्क: कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों द्वारा भाजपा नेताओं के बयानों को आधार…

10 hours ago

भाजपा की तुलना तालिबान से करने पर बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद पर दर्ज हुई ऍफ़आईआर

शफी उस्मानी डेस्क: बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद पर उत्तर प्रदेश के…

10 hours ago