सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। देर रात ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के रामपार्क विस्तार से अपने घर जाते हुए दो बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। जिनको गम्भीरवस्था में जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया।लेकिन रास्ते मे ही दोनो ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ट्रोनिका सिटी के राम पार्क विस्तार में मौहल्ला जगजीत नगर थाना उस्मान पुर पुराना सीलमपुर दिल्ली से नरेंद्र पुत्र नन्दन सिंह व मुकेश पुत्र हजारी लाल किसी काम से आये थे। गुरुवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे जब वह बाइक से घर जाने के लिये कासिम बिहार पुस्ते पर पहुंचे तो पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जो इतनी भयानक थी कि दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जीटीबी अस्पताल दिल्ली भर्ती कराया। जहाँ डाक्टरो उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक नरेंद्र के बेटे नितेश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
शफी उस्मानी डेस्क: महिलाओं के कथित यौन शोषण और अश्लील वीडियो बनाने के आरोपों का…
तारिक़ खान डेस्क: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मामले में…
अनुराग पाण्डेय डेस्क: गुरुवार को मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई हैं जिसमें कहा गया है कि…
ईदुल अमीन डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपनी पार्टी के घोषणापत्र को लेकर पीएम…
आफताब फारुकी डेस्क: जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना के ख़िलाफ़ कर्नाटक सरकार की विशेष जांच टीम…
मो0 कुमेल डेस्क: राज्यसभा सांसद और वकील कपिल सिब्बल ने चुनाव आयोग को लेकर सवाल…