Categories: UP

बोलेरो ने साइकिल सवार को टक्कर मारी, मौत

कमलेश कुमार

अदरी(मऊ) साइकिल से किसी काम के लिए मऊ जा रहा था कि एक बोलेरो चालक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कोपागंज थाना अंतर्गत इंदारा बाजार निवासी धर्मेन्द्र गुप्ता उर्फ धन्नू पुत्र पतरु गुप्ता (20) बताया जाता है कि मंगलवार की शाम वह साइकिल से किसी काम के लिए मऊ जा रहे थे कि सरायलखंसी थाना अंतर्गत सिकठिया ओभर ब्रिज के निकट एक तेज रफ्तार बलिया के तरफ से आ रही बोलेरो ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। जिससे युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों की मदद से उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत युवक की इंदारा बाजार में जिलेबी, समोसे की दुकान कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। मौत की खबर सुनते मां और बहन बेहोश हो गई। रो- रो कर दोनों का बुरा हाल था।

pnn24.in

Recent Posts

जाने आखिर ‘वडा पाव गर्ल’ के गिरफ़्तारी का वायरल वीडियो कितना है सच, जाने क्या है पूरा मामला

शफी उस्मानी डेस्क:  'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका गेरा दीक्षित एक बार…

10 hours ago

गज़ा में युद्ध विराम और बंधको की रिहाई हेतु मिस्र में शुरू हुआ शांति वार्ता का एक और दौर, हमास के प्रतिनिधि भी होंगे शामिल

अनुराग पाण्डेय डेस्क: ग़ज़ा से इसराइली बंधकों की रिहाई और युद्ध में संघर्ष विराम के…

10 hours ago

ब्रेकिंग न्यूज़: भारतीय वायु सेना के काफिले पर जम्मू कश्मीर के पूछ में हमला

आदिल अहमद डेस्क: भारतीय वायु सेना के एक काफिले पर भारत प्रशासित जम्मू और कश्मीर…

12 hours ago