तारिक जकी
मुंबई: मुंबई में नायर अस्पताल में जूनियर डॉक्टर पायल तड़वी को जातिगत टिप्पणियों से परेशान होकर आत्महत्या के लिए मजबूर करने की आरोपी डॉक्टर को पुलिस द्वारा मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। मुंबई पुलिस ने इस मामले में फरार तीन आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अग्रीपाडा पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद भक्ति मेहारे को गिरफ्तार कर लिया। मेहारे उन तीन वरिष्ठ डॉक्टरों में से एक है जिनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि 26 वर्षीय पायल तड़वी के 22 मई को आत्महत्या करने के बाद मामला दर्ज किया गया था। दो अन्य आरोपी डॉक्टर अंकिता खंडेलवाल और हेमा आहूजा ने मुंबई की सत्र अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दी है।
इस पूरे मामले पर राजनीति भी शुरू हो गई। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने मुंबई पुलिस कमिश्नर के साथ मिलकर मामले पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग की और बाद में अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया। पायल के माता-पिता ने मुंबई में उस सरकारी अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया जहां वह काम करती थी। अन्य प्रदर्शनकारी भी तड़वी की मां आबिदा और पति सलमान के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए और तीन वरिष्ठों के खिलाफ “कड़ी कार्रवाई” की मांग की जिन्होंने कथित तौर पर “रैगिंग और जातीय टिप्पणियां कर उसे प्रताड़ित किया” और यह कदम उठाने के लिए बाध्य किया।
फारुख हुसैन डेस्क: असम के करीमगंज संसदीय क्षेत्र के एक मुस्लिम बहुल गांव के लोगों…
तारिक आज़मी डेस्क: बेशक इश्क खुबसूरत होता है। मगर इश्क अगर ड्रामा-ए-इश्क बने तो खतरनाक…
प्रमोद कुमार मऊ: मऊ जनपद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।…
फारुख हुसैन लखीमपुर-खीरी: खीरी जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है,…
जगदीश शुक्ला डेस्क: अपनी लेस्बियन बहु से परेशान होकर एक सास ने बुलंदशहर पुलिस अधिकारियों…
गौरव जैन डेस्क: ख्वाजा नगरी के नाम से मशहूर राजस्थान के अजमेर जिले से एक…