Categories: UP

मंडोला में बंदरो का आतंक चरम पर : बुजुर्ग किसान को बंदरों ने बनाया निशाना किया घायल

सरताज खान

गाजियाबाद लोनी। मन्डोला गांव में बंदरों का आतंक चरम पर है। पिछले कुछ दिनों में ही बंदरो ने करीब आधा दर्जन महिला बच्चो सहित बुजुर्गों को घायल कर चुके है। आरोप है कि प्रशासन को जानकारी के बाद भी कोई कार्यवाही नही की जा रही है।जानकारी के अनुसार मंडोला विहार योजना से प्रभावित बुजुर्ग किसान को सत्याग्रह स्थल पर ही बंदर ने घायल कर दिया।

किसानों का आरोप है कि बंदर आये दिन इंसानो पर हमला करके घायल कर रहे हैं। चार दिन पहले भी मंडोला गांव की एक गर्भवती महिला को भी बंदरो ने हमला कर घायल कर दिया था। मंडोला व पंचलोक गांव में अब तक दर्जनों बच्चों को बंदर घायल कर चुके हैं। नवीन गुप्ता ने बताया कि बंदरो के आतंक की जानकारी उपजिलाधिकारी को कई बार दी जा चुकी है और बंदर पकड़वाने का आग्रह भी किया गया। लेकिन किसी भी अधिकारी ने अभी तक कोई ध्यान नही दिया। जल्द ही बन्दरो को पकड़वाने की व्यवस्था की जायेगी कहकर उपजिलाधिकारी पल्ला झाड़ लेते है।

pnn24.in

Recent Posts

गर्भवती महिला के बलात्कार और हत्या मामले में आरोपी जगराम मीणा के घर को लगाया भीड़ ने आग, आग लगाने वाली भीड़ के ही 8 लोग उन शोलो में झुलसे

शफी उस्मानी डेस्क: राजस्थान के दौसा जिले में रेप के बाद प्रेग्नेंट महिला की हत्या…

4 hours ago

अरविन्द केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा ‘लोकसभा चुनावो के मद्देनज़र अंतरिम ज़मानत याचिका पर विचार कर सकते है’

आफताब फारुकी डेस्क: कथित भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री…

6 hours ago