Categories: UP

कौशाम्बी के किसान की बस के टक्कर से मौत

आफताब फारुकी

प्रयागराज। नगर के धूमनगंज थाना क्षेत्र के राजरूपपुर दुर्गामन्दिर के समीप बुधावार की दोपहर लगभग तीन बजे स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार एक किसान गम्भीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे नगर के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कौशाम्बी जनपद के पिपरी थाना क्षेत्र के तिल्हापुर गांव निवासी अशोक कुमार मिश्रा 45 पुत्र हनुमान प्रसाद किसानी करते है। बर्तमान वह प्रयागराज के खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के चकिया मोहल्ले अपने परिवार के साथ रहता था। बताया जाता है कि बुधवार की दोपहर किसी काम से बाइक से राजरूपपुर जा रहा था। जैसे ही दुर्गा मन्दिर के समीप पहुंचा तभी एक स्कूल बस की टक्कर लगने से वह गम्भीर रूपसे घालय हो गया। राहगीरों की मदद से उसे नगर के

स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक के एक पुत्र, दो पुत्री और पत्नी विजया मिश्रा है। चिकित्सकों ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

pnn24.in

Recent Posts

न्यूज़ क्लिक मामला: एचआर हेड अमित चक्रवर्ती बने सरकारी गवाह, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया अमित की रिहाई का आदेश

तारिक़ खान डेस्क: दिल्ली हाई कोर्ट ने न्यूज़क्लिक के एचआर प्रमुख अमित चक्रवर्ती की रिहाई…

4 hours ago

रफाह पर हमले के मामले में इसराइल के पूर्व प्रधानमंत्री ने नेतन्याहू को दिया चेतावनी, कहा ‘अब युद्ध रोकना होगा’

आदिल अहमद डेस्क: रफाह पर इसराइली हमले को लेकर देश के पूर्व प्रधानमंत्री एहुद ओलमर्ट…

4 hours ago

कांग्रेस ने अशोक गहलोत को अमेठी जबकि भूपेश बघेल को रायबरेली का प्रवेक्षक नियुक्त किया

अनुराग पाण्डेय डेस्क: उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली सीट के लिए कांग्रेस पार्टी ने…

4 hours ago