Categories: UP

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के औचक निरिक्षण में मिली गड़बड़ी, जाँच टीम ने सख्त हिदायत से चलाया काम

उमेश गुप्ता

बिल्थरा रोड (बलिया)। आदर्श नगर पंचायत में शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बिडीओ विनय कुमार वर्मा सिडिपीओ सरस्वती देवी व धर्मेन्द्र सिंह ने औचक निरिक्षण किया। इस औचक निरिक्षण से विद्यालय के कर्मचारियों में  हडकम्प मच गया। इस निरिक्षण के दौरान वैसे तो कई खामिया निकल कर सामने आई मगर कार्यवाही के नाम पर शाब्दिक सख्त चेतावनी देकर काम चला लिया गया।

इस दौरान जो सबसे बड़ी खामी निकल कर सामने आई वह थी मिड डे मिल योजना के अंतर्गत प्रदान किये जाने वाले भोजन के सम्बन्ध में। इस दौरान टीम को स्पष्ट जानकारी प्रदान हुई कि सरकार द्वारा उपलब्ध भोजन योजना के अन्न में जमकर घटतौली होती है। विद्यालय के द्वारा प्रस्तुत मिड डे मिल परियोजना का भोजन रजिस्टर देख कर ही टीम को इस गड़बड़ी का अंदाज़ लग गया। इस दौरान कार्यवाही के नाम पर सख्त हिदायत से टीम ने काम चला लिया।

यही नहीं रजिस्टर के पेज संख्या पर जब टीम के द्वारा सवाल उठाया गया तो रजिस्टर के लेखक मौन ही रहे कोई जवाब संतुष्ट करने का नही दे सके। उपस्थिति पंजिका के आधार पर कक्षाओं का जब निरिक्षण हुआ तो कक्षा 6 में छात्राओं की संख्या 37 में 22 उपस्थित मिली, इसी तरह कक्षा 7 की 29 में 14 की उपस्थिति उपलब्ध रही। कर्मचारियों की संख्या में 12 कर्मचारियों में से एक नही मिले, बताया गया कि वह छुट्टी पर है।

इन तमाम अनियमित्ताओ के बाद बीडीओ ने समस्त कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी और सख्त हिदायत से काम चला लिया। सख्त हिदायत देते हुवे कहा कि छात्राओं को जो भोजन उपलब्ध होता है उसमे किसी प्रकार की गड़बड़ी भविष्य में बर्दाश्त नही किया जायेगा।

pnn24.in

Recent Posts

जाने आखिर ‘वडा पाव गर्ल’ के गिरफ़्तारी का वायरल वीडियो कितना है सच, जाने क्या है पूरा मामला

शफी उस्मानी डेस्क:  'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका गेरा दीक्षित एक बार…

12 hours ago

गज़ा में युद्ध विराम और बंधको की रिहाई हेतु मिस्र में शुरू हुआ शांति वार्ता का एक और दौर, हमास के प्रतिनिधि भी होंगे शामिल

अनुराग पाण्डेय डेस्क: ग़ज़ा से इसराइली बंधकों की रिहाई और युद्ध में संघर्ष विराम के…

12 hours ago

ब्रेकिंग न्यूज़: भारतीय वायु सेना के काफिले पर जम्मू कश्मीर के पूछ में हमला

आदिल अहमद डेस्क: भारतीय वायु सेना के एक काफिले पर भारत प्रशासित जम्मू और कश्मीर…

14 hours ago