Categories: Sports

हैंडबॉल की नेशनल चैंपियन बनी पंडित दीनदयाल उपाध्याय विद्यालय की टीम

फारुख हुसैन 

लखीमपुर-खीरी। फोर्थ यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया एंड वालों हैंडबॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर लौटी पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सीबीएससी को शनिवार विद्यालय प्रांत प्रचारक, प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने टीम को सम्मानित किया।

फोर्थ यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया एंड वालों हैंडबॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन बदायूं जिले में हुआ। जिसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सीबीएसई बोर्ड लखीमपुर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर हरियाणा राज्य के जिला जींद की टीम रही।

विजेता टीम में सोनू सिंह (कप्तान), निशांत पांडे, सुयश अवस्थी, अखिलेश सिंह, अभय सिंह, अविकल तिवारी, प्रथम टंडन, आशुतोष शुक्ला, इनायत अली, आलोक वर्मा, विशाल वर्मा, विकास चौधरी, अस्तित्व वर्मा ने भाग लिया। टीम के कोच के रूप में शिक्षक झारखंड कुमार गए थे। जिनके कुशल निर्देशन में टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय में प्रांत प्रचारक कौशल, प्रबंधक रवि भूषण साहनी एवं प्रधानाचार्य शेषधर द्विवेदी ने टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

pnn24.in

Recent Posts

जाने आखिर ‘वडा पाव गर्ल’ के गिरफ़्तारी का वायरल वीडियो कितना है सच, जाने क्या है पूरा मामला

शफी उस्मानी डेस्क:  'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका गेरा दीक्षित एक बार…

1 day ago

गज़ा में युद्ध विराम और बंधको की रिहाई हेतु मिस्र में शुरू हुआ शांति वार्ता का एक और दौर, हमास के प्रतिनिधि भी होंगे शामिल

अनुराग पाण्डेय डेस्क: ग़ज़ा से इसराइली बंधकों की रिहाई और युद्ध में संघर्ष विराम के…

1 day ago

ब्रेकिंग न्यूज़: भारतीय वायु सेना के काफिले पर जम्मू कश्मीर के पूछ में हमला

आदिल अहमद डेस्क: भारतीय वायु सेना के एक काफिले पर भारत प्रशासित जम्मू और कश्मीर…

1 day ago