Categories: UP

बांदा – आखिर कौन थी वो कलयुगी माँ जिसके अन्दर ज़रा सी भी नही थी ममता ?

ज़ीशान अली

बाँदा. जिले के कमासिन क्षेत्र में आज मंगलवार को एक नवजात शिशु का शव नहर किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। गांव के लोगों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात बच्चे का शव कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन की जा रही है। उधर, घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है। मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही।

बताया जाता है कि मंगलवार को ग्राम धुंधुई में एक नवजात शिशु का शव नहर किनारे झाड़ियों में पड़ा दिखा। लोगों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद को दी। ग्राम प्रधान ने थाना पुलिस को सूचित किया। इसके बाद थाने के उप निरीक्षक केडी त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। माना जा रहा है कि किसी ने लोकलाज के डर से बच्चे को वहां फेंक दिया है। पुलिस का कहना है कि बच्चे के शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है।

pnn24.in

Recent Posts

जाने आखिर ‘वडा पाव गर्ल’ के गिरफ़्तारी का वायरल वीडियो कितना है सच, जाने क्या है पूरा मामला

शफी उस्मानी डेस्क:  'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका गेरा दीक्षित एक बार…

13 hours ago

गज़ा में युद्ध विराम और बंधको की रिहाई हेतु मिस्र में शुरू हुआ शांति वार्ता का एक और दौर, हमास के प्रतिनिधि भी होंगे शामिल

अनुराग पाण्डेय डेस्क: ग़ज़ा से इसराइली बंधकों की रिहाई और युद्ध में संघर्ष विराम के…

13 hours ago

ब्रेकिंग न्यूज़: भारतीय वायु सेना के काफिले पर जम्मू कश्मीर के पूछ में हमला

आदिल अहमद डेस्क: भारतीय वायु सेना के एक काफिले पर भारत प्रशासित जम्मू और कश्मीर…

15 hours ago