Categories: UP

शहर बनारस में जारी है कोरोना का कहर,  आज 08 व रविवार देर रात 03 मिले कोरोना पॉजिटिव केस

ए जावेद
वाराणसी। जनपद वाराणसी में आज सोमवार को बीएचयू लैब से 226 सैंपल के परिणाम प्राप्त हुए, जिसमें से 08 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं तथा रविवार देर रात प्राप्त 16 परिणाम में 03 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए थे। रविवार देर रात पॉजिटिव आए 03 मरीजों में से 28 वर्षीय पहले मरीज का संबंध राज मंदिर थाना कोतवाली से है। यह मरीज पेशे से सेल्समैन है। 33 वर्षीय दूसरे मरीज का संबंध भगवान दास कॉलोनी रथयात्रा थाना भेलूपुर से है। यह मरीज पेशे से कपड़ा व्यवसाई है। 34 वर्षीय तीसरे मरीज का संबंध हौज कटोरा थाना दशाश्वमेध से है। यह मरीज पेशे से एक प्राइवेट एकाउंटेंट है।
आज पॉजिटिव आये 08 मरीजों में से क्रमशः 18 वर्षीय व 15 वर्षीय पहले एवं दूसरे मरीज का संबंध नंद नगर कॉलोनी थाना सारनाथ से है। यह दोनों मरीज पूर्व में पॉजिटिव आये मरीज के पारिवारिक सदस्य हैं। 58 वर्षीय पुरुष तीसरा मरीज 55 वर्षीय महिला चौथा मरीज 85 वर्षीय महिला पांचवी मरीज 48 वर्षीय पुरुष छठा मरीज 45 वर्षीय महिला सातवी मरीज पूर्व में प्रेम नगर कॉलोनी थाना कैंट से पॉजिटिव आए मरीज के पारिवारिक सदस्य हैं। 50 वर्षीय आठवें मरीज का संबंध थाना जैतपुरा से है। इस मरीज को लीवर की बीमारी पर एक निजी चिकित्सालय में इलाज चल रहा था।
बी0एच0यू0 में भर्ती 01 तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय में भर्ती 01 कोरोना पॉजिटिव मरीज के फॉलोअप सैंपल का परिणाम नेगेटिव आने पर उन्हें स्वस्थ घोषित कर डिस्चार्ज किया गया। इस प्रकार आज 02 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 343 हो गई है। 235 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 95 है। जनपद में 04 नए हॉटस्पॉट गोपालगंज (औसानगंज) थाना जैतपुरा, राजमंदिर थाना कोतवाली, हौज कटोरा थाना दशाश्वमेध एवं भगवान दास कॉलोनी थाना भेलूपुर बनेगा। इस प्रकार जनपद में हॉटस्पॉट की संख्या 178 हो गई है। आज 05 हॉटस्पॉट  दुल्लहपुर थाना चोलापुर, चित्रसेनपुर थाना मिर्जामुराद, आनंदनगर थाना सारनाथ, गुलाबबाग थाना सिगरा एवं फूलपुर थाना फूलपुर ग्रीन जोन में आ चुके हैं। इस प्रकार 104 हॉटस्पॉट ग्रीन जोन में आ चुके हैं। एक्टिव हॉटस्पॉट्स की संख्या 74 है, जिसमें से 16 ऑरेंज जोन में एवं 58 रेड जोन में है।
जनपद में आज सोमवार को कुल 260 सैंपल कलेक्ट किए गए। अब तक 9288 सैंपल जनपद वाराणसी में लिए जा चुके हैं जिसमें से 8920 सैंपल का परिणाम प्राप्त हो चुके हैं। 368 सैंपल का परिणाम आना अभी अवशेष है। प्राप्त परिणामों में 8577 परिणाम नेगेटिव एवं 343 परिणाम पॉजिटिव है।
pnn24.in

Recent Posts

जिस सौरभ के इश्क में मुब्तेला ‘अफसाना’ बन गई ‘आस्था’, मगर उसी कमज़र्फ मुहब्बत ने दिया उसको दर्दनाक मौत

अनुराग पाण्डेय डेस्क: अफसाना, सौरभ के इश्क में आस्था बन गई थी। अफसाना से आस्था…

11 hours ago

इसराइल में हुआ बंधको की रिहाई के लिए नेतन्याहु सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

आफताब फारुकी डेस्क: ग़ज़ा में बंधक बनाए गए इसराइली लोगों की रिहाई के लिए हज़ारों…

11 hours ago

तेलंगाना की रैली में बोले अमित शाह ‘कांग्रेस का वोट बैंक वही है जो ओवैसी का है, हम उस वोट वोट बैंक से डरते नही है’

आदिल अहमद डेस्क: तेलंगाना के आदिलाबाद में भाषण देते हुए अमित शाह ने एक बार…

11 hours ago

अमित शाह ने माना राजस्थान में भाजपा को हो सकता है कुछ सीटो का नुकसान, बोले मगर भाजपा 400 पार करेगी

ईदुल अमीन डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक टीवी साक्षात्कार में दावा किया…

11 hours ago

सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता ने चुनाव आयोग को नोटिस भेज किया पीएम पर तुरंत कार्यवाही की मांग, कहा प्रधानमंत्री लगातार हेट स्पीच दे रहे है’

शफी उस्मानी डेस्क: सुप्रीम कोर्ट के एक अधिवक्ता ने चुनाव आयोग को नोटिस भेजकर प्रधानमंत्री…

11 hours ago