Categories: National

भारत में जारी है कोरोना का कहर, अब तक 20 हज़ार से अधिक मौतो का सबब बना कोरोना, संक्रमितो की संख्या पहुची 7 लाख 20 हजार के करीब  #Covid_19_Update

तारिक आज़मी

नई दिल्ली:  भारत में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। इस बीच देश में कोरोना वायरस का मामला  7.19 लाख के पार पहुच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज मंगलवार को सुबह जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या  7,19,665 हो गई है।

Demo Pic

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 22,252 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा आज 467 लोगों की मौत हुई है। वहीं, देश में कोरोना से अब तक 20,160 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि राहत की बात यह है कि  4,19,788 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं। इसके बावजूद भी देश में अभी तक के आकड़ो के अनुसार 2.80 लाख से अधिक एक्टिव केस मौजूद है।

अभी तक 1,02,11,092 सैंपल टेस्ट किया जा चुका है, जिसमें 6 जुलाई को कुल 2,41,430 सैंपल टेस्ट किए गए. बीते 24 घंटे में पॉजिटिविटी रेट 9.21 है। भारत में कोरोनावायरस से संक्रमित मामलों में 7 लाख का आंकड़ा कुल 159 दिनों में पहुंचा।

भारत में अब तक कुल 7.20 लाख संक्रमण के मामले सामने आने के बाद दुनिया के कोरोना संक्रमित मरीजों के फेहरिश्त में तीसरे स्थान पर है। अमेरिका में कुल संक्रमित 29.90 लाख है वही ब्राज़ील में 16.30 लाख है। इसके अलावा रूस में 6.88 लाख संक्रमित अब तक मिल चुके है। इसके बाद तीसरे नम्बर पर भारत है और पांचवे पर पेरू है जहा अब तक 3.06 लाख संक्रमित अब तक ट्रैक हो चुके है।

pnn24.in

Recent Posts

जाने आखिर ‘वडा पाव गर्ल’ के गिरफ़्तारी का वायरल वीडियो कितना है सच, जाने क्या है पूरा मामला

शफी उस्मानी डेस्क:  'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका गेरा दीक्षित एक बार…

20 hours ago

गज़ा में युद्ध विराम और बंधको की रिहाई हेतु मिस्र में शुरू हुआ शांति वार्ता का एक और दौर, हमास के प्रतिनिधि भी होंगे शामिल

अनुराग पाण्डेय डेस्क: ग़ज़ा से इसराइली बंधकों की रिहाई और युद्ध में संघर्ष विराम के…

20 hours ago

ब्रेकिंग न्यूज़: भारतीय वायु सेना के काफिले पर जम्मू कश्मीर के पूछ में हमला

आदिल अहमद डेस्क: भारतीय वायु सेना के एक काफिले पर भारत प्रशासित जम्मू और कश्मीर…

22 hours ago