Categories: UP

वाराणसी – आज फिर बरपा हुआ कोरोना का कहर, आज मिले इतने पॉजिटिव, पढ़े कहा कहा मिले आज संक्रमित

मो0 सलीम

वाराणसी। शहर बनारस में कोरोना का कहर कम होने का नाम ही नही ले रहा है। रोज़ ब रोज़ संक्रमितों की संख्या ने इज़ाफ़ा ही होता जा रहा है। लगातार कई दिनों से बड़ी तायदात में कोरोना पॉजिटिव संक्रमित मिलने से शहर बनारस में कोरोना का खौफ बढ़ता जा रहा है।
आज बुधवार को सुबह 11 बजे तक आई रिपोर्ट में 11 लोग पॉजिटिव पाए गए, वहीं शाम को आई रिपोर्ट में 32 नए मामलों की पुष्टि हुई है। वाराणसी में इस खतरनाक बीमारी से अबतक कुल 30 लोगों की जान जा चुकी है। बुधवार को इस बीमारी से ठीक होकर 17 लोग घर भी भेजे गए हैं।
जिले में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 979 हो गया है। जबकि 491 मरीज स्वस्थ होकर अपने अपने घरों के लिए डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 458 है, जबकि 30 की मृत्यु हो चुकी है।
आज जिले में मंगलवार को सायं से बुधवार को पूर्वाहन तक बीएचयू लैब से प्राप्त 162 रिपोर्ट में से 11 तथा सायं तक प्राप्त 1859 रिपोर्ट में से 32 सहित कुल प्राप्त 2021 रिपोर्ट में से 43 नये कोरोना संक्रमित मरीज पाये गये। जबकि मंगलवार को देर रात कैन्ट थाना क्षेत्र के चमरूटिया महाल गोलघर कचहरी निवासी 53 वर्षीय पुरुष तथा लालपुर थाना क्षेत्र के हुकुलगंज नई बस्ती निवासी 32 वर्षीय पुरुष की मृत्यु हो गयी। गोलघर कचहरी निवासी मृतक शुगर, हाइपरटेंशन एवं हुकुलगंज नई बस्ती निवासी मृतक संक्रमण से पीड़ित रहे और इनका इलाज भी चल रहा था।
जिसमें पहला सराय गोवर्धन थाना चेतगंज निवासी 62 वर्षीय जनरल मर्चेंट का दुकानदार, दूसरा रुद्रा टावर सुंदरपुर थाना लंका निवासी 45 वर्षीय पुरुष, तीसरी नई बस्ती थाना लक्शा निवासिनी हाउसवाइफ महिला, चौथा जानकी बाग कॉलोनी थाना लंका निवासी 24 वर्षीय पुरुष, पांचवा सत्यम नगर कॉलोनी लायन जिम सामनेघाट लंका निवासी 61 वर्षीय पुरुष, छठी बेनियाबाग थाना चेतगंज निवासिनी 30 वर्षीय हाउसवाइफ महिला, सातवां जद्दूमंडी थाना लक्सा निवासी 40 वर्षीय व्यवसाई, आठवीं बड़ी पियरी थाना चौक निवासिनी 26 वर्षीय बैंक ऑफ बड़ौदा की अधिकारी, नवा ग्वाल दास साहू लेन गोलघर के नजदीक थाना कोतवाली निवासी 63 वर्षीय साड़ी व्यवसाई, 10वां कश्मीरीगंज राम नादिर थाना भेलूपुर निवासी 26 वर्षीय व्यवसाई, 11वां भगवानपुर बीएचयू थाना लंका निवासी 43 वर्षीय पुरुष, 12वां रामापुरा निवासी 27 वर्षीय पुरुष, 13वीं खोजवा गांधी चौक थाना भेलूपुर निवासिनी 29 वर्षीय महिला, 14वीं राजाबी गली फाटक शेख सलीम थाना चेतगंज निवासिनी 48 वर्षीय महिला, 15वां गायत्री नगर कॉलोनी निवासी 44 वर्षीय पुरुष, 16वीं रोहित नगर लंका थाना लंका निवासिनी 33 वर्षीय महिला, 17वीं रोहित नगर लंका थाना लंका निवासिनी 34 वर्षीय महिला, 18वीं आवास विकास कॉलोनी पांडेपुर निवासिनी 63 वर्षीय महिला, 19वां कैलाश सरोवर मंदिर के नजदीक रहने वाला 62 वर्षीय पुरुष, 20वां नगवा मस्जिद पुलिस चौकी बीएचयू थाना लंका निवासी 50 वर्षीय पुलिस सब इंस्पेक्टर, 21वां नगवा मस्जिद पुलिस चौकी बीएचयू थाना लंका निवासी 30 वर्षीय पुलिस सब इंस्पेक्टर, 22वां सुंदरपुर दशमी रामलीला मैदान थाना भेलूपुर निवासी 38 वर्षीय चश्मा का दुकानदार, 23वीं एनडीजी हॉस्पिटल बीएचयू थाना लंका निवासिनी 26 वर्षीय महिला, 24वां सुंदरपुर थाना लंका परिवार ब्रेड का व्यवसाई 45 वर्षीय पुरुष, 25वीं न्यू मेडिकल एनक्लेव डी5 डॉक्टर्स एनक्लेव बीएचयू थाना लंका निवासिनी 60 वर्षीय हाउसवाइफ महिला, 26वां संजय अपार्टमेंट चौकाघाट कॉटन मिल थाना जैतपुरा निवासी 34 वर्षीय बीएचयू का ओटी टेक्निशियन,  27वां संजय अपार्टमेंट चौकाघाट कॉटन मिल कॉलोनी थाना जैतपुरा निवासी 32 वर्षीय निजी क्षेत्र में कार्य करने वाला इंजीनियर, 28वां तिलभांडेश्वर पार्क के पास थाना भेलूपुर निवासी 55 वर्षीय प्राइवेट नौकरी करने वाला, 29वा श्री कृष्णा विहार कॉलोनी कंचनपुर कंदवा थाना मंडुवाडीह निवासी 23 वर्षीय छात्र, 30वां गायघाट मच्छोदरी थाना आदमपुर निवासी 40 वर्षीय प्रिंटिंग प्रेस का काम करने वाला, 31वीं सरायनंदन थाना भेलूपुर निवासिनी 70 वर्षीय हाउसवाइफ महिला, 32वां रानीपुर महमूरगंज थाना भेलूपुर निवासी 31 वर्षीय वेबसाइट का कार्य करने वाला पुरुष, 33वीं रानीपुर महमूरगंज थाना भेलूपुर निवासिनी 20 वर्षीय हाउसवाइफ महिला, 34वीं रानीपुर महमूरगंज थाना भेलूपुर निवासिनी 36 वर्षीय हाउसवाइफ महिला, 35वीं न्यू मेडिकल एनक्लेव डी5 डॉक्टर्स एनक्लेव बीएचयू थाना लंका निवासिनी 6 वर्षीय बालिका, 36वीं न्यू मेडिकल एनक्लेव डी5 डॉक्टर्स एनक्लेव बीएचयू थाना लंका निवासिनी 35 वर्षीय बीएचयू के डॉक्टर, 37वां औरंगाबाद थाना सिगरा निवासी 55 वर्षीय व्यवसाई, 38वीं सरायनंदन थाना भेलूपुर निवासी 35 वर्षीय हाउसवाइफ महिला, 39वां लंका थाना लंका निवासी 23 वर्षीय पुरुष, 40वां बड़ी पटिया जानकीनगर थाना भेलूपुर निवासी 53 वर्षीय दुकान पर कार्य करने वाला पुरुष, 41वां चुरामनपुर मल्होत्रा नगर 34 पीएससी वैदिक हॉस्पिटल के पास थाना मंडुआडीह निवासी 43 वर्षीय रामनगर का पीएससी जवान, 42वां दीनदयाल हॉस्पिटल रोड थाना कैंट निवासी 62 वर्षीय सेवानिवृत्त आयकर अधिकारी तथा 43वां बड़ी पियरी थाना चौक निवासी 76 वर्षीय बृद्ध हैं। जबकि कोरोना का इलाज करा रहे 17 मरीजों का रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें स्वस्थ घोषित कर घरों के लिए डिस्चार्ज किया गया।
इस प्रकार वाराणसी जनपद में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 979 हो गया है। जबकि 491 मरीज स्वस्थ होकर अपने अपने घरों के लिए डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 458 है, जबकि 30 की मृत्यु हो चुकी है।
बुधवार को 26 नए हॉटस्पॉट बनाए गए। इस प्रकार अब तक 458 हॉटस्पॉट में से 226 रेड जोन में, 69 ऑरेंज जोन तथा 163 ग्रीन जोन में है। वर्तमान में 295 एक्टिव हॉटस्पॉट है।
pnn24.in

Recent Posts

ड्रामा-ए-इश्क, सेक्स और फिर ब्लैकमेलिंग बनी रेशमा के खौफनाक क़त्ल की वजह, जाने कैसे आया राशिद पुलिस की पकड़ में

तारिक आज़मी डेस्क: बेशक इश्क खुबसूरत होता है। मगर इश्क अगर ड्रामा-ए-इश्क बने तो खतरनाक…

22 hours ago

गर्लफ्रेंड ने शादी से किया इंकार तो BF ने रस्सी से जकड़कर किया रेप… दोनों गालों पर लोहे की गर्म रॉड से लिखा अपना नाम AMAN

फारुख हुसैन लखीमपुर-खीरी: खीरी जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है,…

23 hours ago