Categories: Crime

गाजीपुर – मुख़्तार अंसारी के करीबी भीम सिंह के घर चचेरे भाइयो में हुई ढिशुम ढिशुम, चर्चा-ए-आम कि चली थी गोली, पुलिस ने कहा नही चली गोली, शांति भंग में हुआ चालान

शहनवाज़ अहमद

गाजीपुर। गाजीपुर के गोराबाजार स्थित रिवर बैंक कॉलोनी में आज रात चर्चा-ए-आम हुई कि इलाके में गोलिया चली है। सुचना पर पहुची गाजीपुर कोतवाली पुलिस ने मौके पर दो लोगो को पकड़ा और थाने लाकर शांति भंग में चालान कर दिया। इस दरमियान पुलिस का कहना है कि गोली चलने की बात गलत है। गोली नही चली है। बल्कि पारिवारिक झगड़े में मारपीट हुई है।

गोराबाजार स्थित रिवर बैंक कालोनी में मऊ के बाहुबली विधायक मुख़्तार अंसारी के करीबी माने जाने वाले भीम सिह का परिवार रहता है। परिवार में चचेरे भाइयो यानी भीम सिंह के बेटे और भतीजे में कुछ विवाद हो गया। सूत्रों की माने तो इस विवाद में जमकर ढिशुम ढिशुम हुई। इस दरमियान क्षेत्र में चर्चा-ए-आम रहा कि कई राउंड फायरिंग हुई है। घटना की सुचना पाकर कोतवाली इस्पेक्टर विमल कुमार मिश्रा अपने दल बल के साथ मौके पर पहुचे और भीम सिंह के बेटे और भतीजे को लेकर थाने आये। इसके बाद दोनों का शांति भंग में चालान कर दिया गया।

इस सम्बन्ध में गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि भीम सिंह के के घर देर रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। सम्बंधित लोगो को गिरफ्तार कर शांति भंग की कार्यवाही की गई है। वही कोतवाली इस्पेक्टर विमल कुमार मिश्रा ने गोली चलने की बात को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा है कि भीम सिंह के पुत्र अमन सिंह और भतीजे बंटू सिंह के मध्य कुछ विवाद हुआ था। दोनों का शांति भंग में चालान कर दिया गया है। गोली चलने की बात गलत है।

pnn24.in

Recent Posts

जाने आखिर ‘वडा पाव गर्ल’ के गिरफ़्तारी का वायरल वीडियो कितना है सच, जाने क्या है पूरा मामला

शफी उस्मानी डेस्क:  'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका गेरा दीक्षित एक बार…

17 hours ago

गज़ा में युद्ध विराम और बंधको की रिहाई हेतु मिस्र में शुरू हुआ शांति वार्ता का एक और दौर, हमास के प्रतिनिधि भी होंगे शामिल

अनुराग पाण्डेय डेस्क: ग़ज़ा से इसराइली बंधकों की रिहाई और युद्ध में संघर्ष विराम के…

17 hours ago

ब्रेकिंग न्यूज़: भारतीय वायु सेना के काफिले पर जम्मू कश्मीर के पूछ में हमला

आदिल अहमद डेस्क: भारतीय वायु सेना के एक काफिले पर भारत प्रशासित जम्मू और कश्मीर…

19 hours ago