Categories: UP

उत्तर प्रदेश संस्कृत शिक्षक संघ,जनपद-मऊ कार्यकारिणी चुनाव संम्पन्न, बापू नंदन मिश्रा बने मंडल महामंत्री

संजय ठाकुर

मऊ. आज शनिवार को “उत्तर प्रदेश संस्कृत शिक्षक संघ” की जिला कार्यकारिणी, मऊ का चुनाव विवेकानंद पाण्डेय की अध्यक्षता में तथा प्रदेश संयोजक डॉ0 योगेश कुमार चतुर्वेदी एवं गोरखपुर मण्डल अध्यक्ष डॉ अजय कुमार शुक्ल की उपस्थिति में ज्ञानोदय संस्कृत महाविद्यालय कमलसागर, मऊ में सम्पन्न हुआ। जिसमे सर्वसम्मति से निम्नलिखित पदाधिकारी चुने गए।

बापू नन्दन मिश्र को मण्डल महामन्त्री आजमगढ़ बनाया गया, तथा जिला कार्यकारिणी में प्राचार्य  डॉ विद्या भूषण मिश्र – अध्यक्ष, जैनेन्द्र मणि पाठक एवं मिथिलेश यादव- उपाध्यक्ष, डॉ0 राजेश कुमार पांडेय – महामन्त्री, सन्तोष कुमार तिवारी, रमेश कुमार पाण्डेय, जयवर्धन सिंह एवं आनन्द सिंह – मन्त्री, अम्बुज पाण्डेय, श्रीमती शकुन्तला देवी – संगठनमंत्री, सुमेधा पाण्डेय – कोषाध्यक्ष, धर्मेन्द्र सिंह – मीडिया प्रभारी (प्रवक्ता) तथा जय सिंह, श्यामनारायण यादव को कार्यकारणी सदस्य के रूप में सर्वसम्मति से चुना गया।

इसी क्रम में विवेकानंद पांडे, लक्ष्मी कांत शुक्ला, वेंकटेश्वर शुक्ल, अजीत प्रसाद उपाध्याय को संरक्षक मण्डल में रखा गया। बैठक में मुख्यरूप से प्रदेश सहित जनपद के अधिकांश प्राचार्य, प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सञ्चालन मण्डल महामन्त्री बापू नन्दन मिश्र द्वारा किया गया।

pnn24.in

Recent Posts

अपने आशिक के साथ रहने के लिए रुपाली ने उजाड़ लिया खुद का सुहाग, पत्नी रुपाली ने पति गणेश के पैसो से सुपारी देकर करवाया गणेश का क़त्ल

आफताब फारुकी डेस्क: महाराष्ट्र में एक दिल दहला देने वाली घटना ने इंसानियत को झकझोर…

4 hours ago

बोले फारुख अब्दुल्लाह ‘जब मुल्क आज़ाद हुआ तो गांधी थे, हम गांधी के हिन्दुस्तान में शामिल हुवे, मोदी के हिंदुस्तान में नही

निसार शाहीन शाह डेस्क: जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फ़ारूक़ अब्दुल्लाह ने धर्म…

4 hours ago

हरियाणा: तीन निर्दल विधायको के समर्थन वापसी के बाद पढ़े कितने खतरे में है वहाँ भाजपा सरकार

ईदुल अमीन डेस्क: हरियाणा में बीजेपी सरकार को समर्थन देने वाले तीन निर्दलीय विधायकों ने…

4 hours ago

नेतन्याहू को अपने ही मुल्क में फिर से करना पड़ रहा है विरोध का सामना, प्रदर्शनों का जारी है सिलसिला

मो0 कुमेल डेस्क: इसराइल के पीएम बिन्यामिन नेतन्याहू को अपने ही मुल्क में एक बार…

4 hours ago