Categories: UP

ब्लाक परिसर में वर्षात की पानी से हो रहे जल जमाव से मिलेगी मुक्ति-गजेन्द्र प्रताप सिंह

उमेश गुप्ता

बिल्थरारोड (बलिया)। स्थानीय सीयर ब्लाक परिसर में वर्षात के मौसम में होने वाले जल जमाव से निजात पाने के लिए दो पोखरों के माध्यम से भूमि के अन्दर जल का संचय कराया जाएगा। इन पोखरों से लगभग 200 मीटर लम्बे नाले का निर्माण प्रगति पर है। यह निर्माण क्षेत्र पंचायत निधि से कराया जा रहा है। इस आशय की जानकारी खण्ड विकास अधिकारी गजेन्द्र प्रताप सिंह ने देते हुए कहा कि इस ब्लाक में पद भर ग्रहण करते ही वर्षात के समय इस भीषण जल जमाव की समस्या देखने को मिली थी। जिसके लिए निर्णय लेकर इस कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

इसके अलावे परिसर में 10 अदद सोख्ता गड्ढो का भी अलग से निर्माण कराया जा रहा है। इस प्रकार भविष्य में वर्षात के जल जमाव से मुक्ति मिल सकेगी। अन्त में कहा कि मनरेगा से एक पोखरी का निर्माण पूर्ण हो चुका है तथा दूसरी का जारी है।

pnn24.in

Recent Posts

जाने आखिर ‘वडा पाव गर्ल’ के गिरफ़्तारी का वायरल वीडियो कितना है सच, जाने क्या है पूरा मामला

शफी उस्मानी डेस्क:  'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका गेरा दीक्षित एक बार…

16 hours ago

गज़ा में युद्ध विराम और बंधको की रिहाई हेतु मिस्र में शुरू हुआ शांति वार्ता का एक और दौर, हमास के प्रतिनिधि भी होंगे शामिल

अनुराग पाण्डेय डेस्क: ग़ज़ा से इसराइली बंधकों की रिहाई और युद्ध में संघर्ष विराम के…

16 hours ago

ब्रेकिंग न्यूज़: भारतीय वायु सेना के काफिले पर जम्मू कश्मीर के पूछ में हमला

आदिल अहमद डेस्क: भारतीय वायु सेना के एक काफिले पर भारत प्रशासित जम्मू और कश्मीर…

18 hours ago