UP

पति ने पत्नी की साड़ी से फांसी लगाकर दिया जान, परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल

मो0 कुमैल

हरदोई: आज गुरुवार की सुबह पति ने अपनी पत्नी की साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है तथा परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वही परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। पति की मौत से पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। वह अपने पति की फोटो को सीने से लगाये रोये जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार पाली थाना क्षेत्र के ग्राम राहतौरा निवासी राम बिचारे (30) मेहनत मजदूरी करता था। उसकी शादी एक वर्ष पहले रायबरेली निवासी नैना से हुई थी। गुरुवार सुबह करीब चार बजे जब नैना की आंख खुली तो कमरे में पंखे के हुक में साड़ी के सहारे पति झूलता मिला। जिसे देखकर वह चीखने-चिल्लाने लगी। चीख-पुकार सुनकर परिजन दौड़ पड़े। आनन-फानन परिजनों ने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार फर्रुखाबाद के पांचालघाट जाकर कर दिया। परिजन उसके फांसी लगाने की कोई वजह नहीं बता सके। मृतक 5 भाइयों में सबसे छोटा था।

वही राम बिचारे बुधवार शाम बाजार से पत्नी के लिए पनीर लेकर आया था। दोनों ने एक साथ बैठकर खाना खाया। देर रात दोनों काफी देर तक बातें भी करते रहे। इसके बाद दोनों सोने गए। सुबह जब पत्नी उठी तो उसने पति को फांसी पर झूलते पाया। घटना के बाद से पत्नी नैना का रो-रोकर बुरा हाल है। वह पति की फोटो सीने से लगाकर बार-बार यही पूछ रही थी कि उसने ऐसा क्यो किया, एक बार तो कुछ बताया होता। उसे नहीं पता था कि वह पति के साथ आखिरी बार खाना खा रही है। उसकी बातें सुनकर लोगों की आंखों में आंसू आ गए।

Banarasi

Recent Posts

आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा ‘भाजपा घबरा गई है और पीएम मोदी परेशान है’

तारिक खान डेस्क: आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने दावा किया है कि…

27 mins ago

बहुचर्चित आनलाइन महादेव सट्टा ऐप मामले में फिल्म अभिनेता साहिल खान गिरफ्तार

आदिल अहमद डेस्क: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित ऑनलाइन महादेव सट्टा ऐप मामले में मुंबई पुलिस ने…

59 mins ago

आरक्षण मुद्दे पर बोले अमित शाह ‘भाजपा की आरक्षण खत्म करने की कोई मंशा नही है’

आफताब फारुकी डेस्क: कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों द्वारा भाजपा नेताओं के बयानों को आधार…

1 hour ago

भाजपा की तुलना तालिबान से करने पर बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद पर दर्ज हुई ऍफ़आईआर

शफी उस्मानी डेस्क: बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद पर उत्तर प्रदेश के…

1 hour ago