National

गुजरात में भाजपा ने किया क्लीन स्वीप तो हिमांचल में कांग्रेस को बहुमत

यश कुमार

डेस्क: विधानसभा चुनावो में जहा भाजपा को गुजरात में बड़ी सफलता हाथ लगी है। वही हिमांचल में भाजपा को सत्ता गवाना पड़ गया है। गुजरात में भाजपा ने एकतरफा चुनाव जीतते हुवे सत्ता ७वी बार हासिल किया है। ऐसा करने वाली वह लेफ्ट के बाद दूसरी पार्टी बन गई है। लेफ्ट वेस्ट बंगाल में लगातार 7 बार सत्ता पर काबिज़ हुई थी।

गुजरात विधानसभा चुनावी नतीजो में भाजपा जिसको पिछले विधानसभा चुनावो में 99 सीट मिली थी, इस बार 156 सीट पाई है। वही कांग्रेस जिसको पिछले विधानसभा चुनावो में 77 सीट मिली थी इस बार उसको 17 सीट पर संतोष करना पडा है। आम आदमी पार्टी का खाता गुजरात में खुला है और वह गुजरात में अपने पहले चुनाव मे ही 5 सीट हासिल करने में सफलता प्राप्त किया है। वही समाजवादी पार्टी ने भी एक सीट हासिल किया है।

हिमांचल की अगर बात करे तो कांग्रेस ने यहाँ सत्ता परिवर्तन कर दिया है। हिमांचल में कांग्रेस ने कुल 40 सीट हासिल कर सत्ता पर काबिज़ हुई है, वही भाजपा ने कुल 21 सीट अब तक जीत लिया है और 4 सीट पर बढ़त बनाये हुवे है। अगर बढ़त वाली सीट को भी भाजपा के खाते में जोड़ दिया जाये तो भाजपा को कुल 25 सीट हासिल हो रही है।

pnn24.in

Recent Posts

एसआईटी ने जारी किया प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ लुकआउट नोटिस

आफताब फारुकी डेस्क: जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना के ख़िलाफ़ कर्नाटक सरकार की विशेष जांच टीम…

26 mins ago