UP

एटा: देर रात भरभराकर गिरी पुराने मकान की छत, एक की हुई मौत, अन्य घायल

मो0 कलीम

डेस्क: कहते है कब क्या हो जाए कोई नहीं जानता और हादसे भी कुछ ऐसे ही होते है, कब कोई घटना हमारे साथ घट जाए इसका अंदाजा हमे होता ही नहीं। ऐसा ही कुछ दर्दनाक हादसा हुआ है उत्तर प्रदेश के एटा जिले में। जहाँ कल बीती देर रात बड़ा हादसा हो गया। हादसा जब हुआ उस समय लोग सो रहे थे। जानकारी के अनुसार कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव चिलासनी निवासी संजय कुमार के पुराने मकान की छत शुक्रवार देर रात भरभरा कर गिर गई।

इस दर्दनाक हादसे के चपेट में आई युवती सोनम (20), जो कि रिश्तेदारी में आई थी, की मौत हो गई, जबकि संजय सिंह इसकी पत्नी सुमन और दो बच्चे घायल हुए हैं। छत गिरने की तेज आवाज होने के साथ ही ग्रामीण भयभीत हो गए और मौके पर ही दौड़ पड़े। घर में मौजूद लोग मलबे में दबे हुए थे। इनको निकालने के लिए पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामीणों की भीड़ भी वहां जुट गई। सभी घायलों को पुलिस ने रात में ही मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

हादसे की चपेट में आई युवती सोनम को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल महिला को आगरा रेफर किया गया है। जबकि बच्चों का उपचार मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। बताया जा रहा है सभी लोग देर शाम ही पूर्णागिरी देवी के दर्शन करके लौटे थे, गहरी नींद में सोते समय ही हादसा हो गया।

Banarasi

Recent Posts

जाने आखिर ‘वडा पाव गर्ल’ के गिरफ़्तारी का वायरल वीडियो कितना है सच, जाने क्या है पूरा मामला

शफी उस्मानी डेस्क:  'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका गेरा दीक्षित एक बार…

3 hours ago

गज़ा में युद्ध विराम और बंधको की रिहाई हेतु मिस्र में शुरू हुआ शांति वार्ता का एक और दौर, हमास के प्रतिनिधि भी होंगे शामिल

अनुराग पाण्डेय डेस्क: ग़ज़ा से इसराइली बंधकों की रिहाई और युद्ध में संघर्ष विराम के…

3 hours ago

ब्रेकिंग न्यूज़: भारतीय वायु सेना के काफिले पर जम्मू कश्मीर के पूछ में हमला

आदिल अहमद डेस्क: भारतीय वायु सेना के एक काफिले पर भारत प्रशासित जम्मू और कश्मीर…

5 hours ago