UP

डीएम ने पत्नी संग परिषदीय विद्यालय जाकर कराया कन्या भोज

फारुख हुसैन

लखीमपुर(खीरी): डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने सोमवार को अपने गोद लिए परिषदीय विद्यालय नगर क्षेत्र में सपत्नीक पहुंचकर विद्यालय की छात्राओं को कन्या भोज कराया। डीएम ने अपनी पत्नी और आकांक्षा चीफ अल्पना सिंह के साथ कन्याओं का विधिवत पूजन किया और शक्ति की प्रतीक कन्याओं को अपने हाथ से भोजन परोसा।

डीएम व उनकी धर्मपत्नी आकांक्षा चीफ अल्पना सिंह ने विद्यालय की कन्याओं का पूजन करते हुए उन्हें स्वादिष्ट भोजन, फल, मिष्ठान आदि परोसा। उपहार देकर कन्याओं से आशीर्वाद भी लिया। दोनो एक-एक करके सभी कन्याओं के पास गए और उनकी थाली में अपने हाथों से भोजन परोसा और बाकायदा पूछ-पूछ कर खिलाया। भोजन के बाद डीएम, आकांक्षा चीफ ने सभी कन्याओं को अपने हाथ से उपहार और दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। उनका दुलार, प्यार देख बच्चे खुश नजर आए।

डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि शक्ति उपासना के इस पर्व पर कन्याओं का सम्मान सबसे बड़ी आराधना है। आज की कन्याएं शक्तिपुंज बनकर देश, प्रदेश एवं जिले का नाम रोशन कर रहीं है और विकास में अपना महान योगदान दे रही है। यह गर्व और गौरव की बात है। आकांक्षा अध्यक्ष अल्पना सिंह ने कहा कि “नवरात्रि मातृ शक्ति के सम्मान से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इसलिए वर्ष में दो बार और मातृ शक्ति के प्रति सर्वोच्च सम्मान व्यक्त करने के लिए लोग इन आयोजनों से जुड़ते हैं।“ इस मौके पर जिला आकांक्षा समिति सदस्य रश्मि, प्रतिमा, शालिनी, पुष्पा, शीला, और नमिता मौजूद रही।

Banarasi

Recent Posts

मणिपुर हिंसा: सीबीआई ने तो दाखिल कर दिया चार्जशीट, केंद्र सरकार द्वारा गठित आयोग की जाँच कहा तक पहुची?

प्रमोद कुमार डेस्क: मणिपुर में चल रहे जातीय संघर्ष की व्यापक जांच के लिए केंद्रीय…

16 hours ago

कोविडशील्ड वैक्सीन पर बोले अखिलेश यादव ‘बीजेपी ने वैक्सीन जैसी कंपनी से भी चंदा वसूल लिया’

जगदीश शुक्ला डेस्क: कोविड-19 वैक्सीन कोविशील्ड के साइड इफेक्ट को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष…

17 hours ago

प्रज्वल रेवन्ना पर बोले राहुल गांधी ‘कर्णाटक में महिलाओं के साथ हुवे वीभत्स अपराध पर भी पीएम मोदी की चुप्पी शर्मनाक’

मो0 कुमेल डेस्क: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रज्वल रेवन्ना के कथित यौन उत्पीड़न वीडियो…

18 hours ago