ए0 जावेद
वाराणसी: दिसंबर 2022 में के अंत में यानी 26 दिसंबर के दोपहर एक रसूखदार शख्सियत के पुत्र द्वारा पुराने रंजिश में दो बाइक सवार युवको को अपनी मोटर कार से भेलूपुर थाना क्षेत्र के मह्मूरगंज इलाके में कुचलने के मामले में पुलिस के बढ़ते दबाव और कानून के सख्त होते हाथो से अंततः मजबूर होकर मुख्य आरोपी सृजन सिंह ने अदालत में कल आत्मसमर्पण कर दिया।
बताते चले कि 26 दिसंबर 2022 को ‘थार’ सवार ने बाइक से जा रहे दो युवको को पापुलर हॉस्पिटल के पास उलटे दिशा में आकर कुचल दिया था और मौके से फरार हो गया था। इस मामले में कार सवार एक रसूखदार का पुत्र था। घायल दोनों युवको को गम्भीर चोट आई थी जिसमे एक युवक आशुतोष तिवारी अभी भी अपने पैरो पर खडा नही हो पा रहा है। मामले में आशुतोष तिवारी की माँ द्वारा दिली भेलूपुर थाने में तहरीर के आधार पर भेलूपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू किया।
इस दरमियान घायल आशुतोष तिवारी की माँ ने मुख्यमंत्री और अन्य उच्चाधिकरियो से गुहार लगाते हुवे रसूखदार के ऊपर कार्यवाही की मांग किया। कार्यवाही में भेलूपुर पुलिस द्वारा पूछताछ का क्रम चालू हुआ तो भेलूपुर थाने पर आरोपी पक्ष के तरफ से जमकर हंगामा भी हुआ। मामले में अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार का आरोप और पुलिस पर लूट का भी प्रकरण दर्ज हुआ। काफी हंगामे के बाद पुलिस खुद भी इस मामले में आरोपी बन गई और भेलूपुर के थाना प्रभारी सहित अन्य पर मामला दर्ज हुआ था। दूसरी तरफ आशुतोष तिवारी और उसके मित्र को कार से कुचलने में आरोपी फरार थे। अदालत के आदेश पर कुर्की की कार्यवाही होनी थी। मगर इसी दरमियान सृजन सिंह ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया।
अनुराग पाण्डेय डेस्क: थाईलैंड की 48 वर्षीय नेता प्रापापोर्न चोइवाडकोह अपने गोद लिए हुए बेटे…
शफी उस्मानी डेस्क: 'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका गेरा दीक्षित एक बार…
तारिक़ खान डेस्क: रोहित वेमुला की आत्महत्या मामले में तेलंगाना पुलिस की क्लोज़र रिपोर्ट के…
आफताब फारुकी डेस्क: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी के राहुल गांधी को 'शहजादा'…
अनुराग पाण्डेय डेस्क: ग़ज़ा से इसराइली बंधकों की रिहाई और युद्ध में संघर्ष विराम के…
आदिल अहमद डेस्क: भारतीय वायु सेना के एक काफिले पर भारत प्रशासित जम्मू और कश्मीर…