UP

तालाब में डूबी तीन किशोरी, दो का शव बरामद, तीसरी की तलाश जारी

फारूख हुसैन

लखीमपुर खीरी: लखीमपुर खीरी जिले में उस वक्त कोहराम मच गया जब पिता को खाना देने जा रही तीन लड़कियां शारदा नदी में डूब गई। घटना की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में मौके पर स्थानीय पुलिस ने पहुंचकर शवों की तलाश शुरू कर दी है। घटना जिले की भीरा थाना क्षेत्र के बंसी नगर पिपरिया भूड़ की बताई जा रही है।

मिल रही जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी रामनारायण की पुत्री 17 वर्षीय चंपा अपनी सहेली सुजानपुर निवासी राजेश की 15 वर्षीय पुत्री सीमा व बंसी नगर निवासी दिनेश की 15 वर्षीय पुत्री करिश्मा खाना देने के लिए जा रही थी इसी बीच बताया जा रहा है कि तीनों लड़कियां नहर में डूब गई जिसकी जानकारी मिलते ही जहां परिजनों में कोहराम मच गया।

वही सूचना मिलते ही आनन-फानन में मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई इसके बाद गोताखोरों की मदद से 2 लड़कियों के शव को बरामद कर लिया गया वहीं एक लड़की के शव की खोजबीन जारी है। समाचार संकलित किये जाने तक तीसरी किशोरी का शव नही मिला है। खोजबीन जारी है।

pnn24.in

Recent Posts

आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा ‘भाजपा घबरा गई है और पीएम मोदी परेशान है’

तारिक खान डेस्क: आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने दावा किया है कि…

5 hours ago

बहुचर्चित आनलाइन महादेव सट्टा ऐप मामले में फिल्म अभिनेता साहिल खान गिरफ्तार

आदिल अहमद डेस्क: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित ऑनलाइन महादेव सट्टा ऐप मामले में मुंबई पुलिस ने…

6 hours ago

आरक्षण मुद्दे पर बोले अमित शाह ‘भाजपा की आरक्षण खत्म करने की कोई मंशा नही है’

आफताब फारुकी डेस्क: कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों द्वारा भाजपा नेताओं के बयानों को आधार…

6 hours ago

भाजपा की तुलना तालिबान से करने पर बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद पर दर्ज हुई ऍफ़आईआर

शफी उस्मानी डेस्क: बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद पर उत्तर प्रदेश के…

6 hours ago