तारिक़ खान
डेस्क: यूपी में विधान परिषद की दो रिक्त सीटों पर हो रहे उप चुनाव के तहत आज मतदान हो रहा है। विधानभवन के तिलक हॉल में विधानसभा के सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान शाम चार बजे तक होगा। दोनों रिक्त सीटों के लिए दो अलग-अलग मतदान बूथ बनाए गए हैं। मतदान के एक घंटा बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। रात्रि नौ बजे तक उप चुनाव के नतीजे सामने आ सकते हैं।
बताते चले कि विधान परिषद उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने विधायकों के लिए व्हिप जारी किया है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पार्टी विधायकों को संदेश दिया कि एक भी वोट बर्बाद नहीं होना चाहिए। भाजपा के मुख्य सचेतक रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि उपचुनाव में भाजपा को 290 वोट मिलेंगे जबकि भाजपा गठबंधन के पास अधिकृत आंकड़ा 274 है। उन्होंने कहा कि दूसरे दलों के विधायक भी भाजपा प्रत्याशियों को ही मतदान करेंगे। सपा विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि समाजवादी पार्टी के दोनों प्रत्याशियों को 118 से अधिक वोट मिलेंगे। सदन में विधायकों की कुल संख्या 403 है।
वही सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में पार्टी विधायक मतदान के लिए पहुंचे। शिवपाल ने कहा कि प्रदेश में अल्पसंख्यकों दलितों और कितनों के साथ अत्याचार हो रहा है। समाजवादी पार्टी ने हमेशा दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के लिए संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जीत हार का कोई महत्व नहीं होता लेकिन संदेश देने के लिए सपा ने चुनाव लड़ा है। उन्होंने कहा कि 2024 में समाजवादी पार्टी भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी।
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि दलित, पिछड़े और शोषित समाज के साथ अन्याय हो रहा है। उस वर्ग को भी प्रतिनिधित्व देना है। भारतीय जनता पार्टी दलित समाज को पीछे करने का काम करती है। समाजवादी पार्टी पिछड़ों और अल्पसंख्यकों की लड़ाई लड़ने का काम करती है। देश और प्रदेश को धोखा देने का काम जो लोग करते हैं। उन्हें समाजवादी पार्टी सबक सिखाने का काम करेगी। ओमप्रकाश राजभर द्वारा भाजपा को समर्थन देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है सबको पता चलेगा। बताते चले कि दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए अब तक 387 विधायकों ने वोट डाला है।
अनुराग पाण्डेय डेस्क: थाईलैंड की 48 वर्षीय नेता प्रापापोर्न चोइवाडकोह अपने गोद लिए हुए बेटे…
शफी उस्मानी डेस्क: 'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका गेरा दीक्षित एक बार…
तारिक़ खान डेस्क: रोहित वेमुला की आत्महत्या मामले में तेलंगाना पुलिस की क्लोज़र रिपोर्ट के…
आफताब फारुकी डेस्क: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी के राहुल गांधी को 'शहजादा'…
अनुराग पाण्डेय डेस्क: ग़ज़ा से इसराइली बंधकों की रिहाई और युद्ध में संघर्ष विराम के…
आदिल अहमद डेस्क: भारतीय वायु सेना के एक काफिले पर भारत प्रशासित जम्मू और कश्मीर…