Categories: Crime

एडीएम वित्त एवं राजस्व के नेतृत्व में हटवाए गए अवैध कब्जे।

मथुरा(रवि पाल)। जिलाधिकारी मथुरा निखिल चंद्र शुक्ला की पहल पर अवैध कब्ज़ा हटाओ अभियान के तहत शनिवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने स्थानीय पुलिस बल के साथ औरंगाबाद तिराहे पर अवैध कब्जे हटवाए।

टीम ने औरंगाबाद तिराहे से राँची बाँगर के लिए जा रहे चक रोड में बाधा बन रहे अवैध निर्मित मकानों को ध्वस्त कर रास्ते को साफ़ कराया। बता दें की रास्ते में कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्ज़ा कर रखा था। कार्यवाही के दौरान शांति व्यवस्था बहाल करते हुए बाद चौकी प्रभारी प्रबल प्रताप ने भी सक्रिय भूमिका निभायी। इस दौरान विभाग की टीम ने सीआरपीएफ कैंप के पास, राँची बाँगर अदि अन्य कई जगह पर भी अतिक्रमण हटवाया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts