Categories: Crime

दिघार में बिजली के लिए अनशन, पहुँचे एसडीएम व एसडीओ

अन्जनी राय
बलिया। पावर हाऊस दीघार के पास 33/11 केबीए का विद्युत उपकेन्द्र की स्थापना को लेकर चल रहा अनशन दूसरे दिन शनिवार को एसडीओ आरपीएस यादव तथा एसडीएम सदर रामानुज सिंह के आश्वासन पर समाप्त हो गया। अधिकारियों ने तीन माह के अंदर कार्य शुरू कराने का भरोसा दिया। बताते चलें कि पावर हाऊस निर्माण को लेकर कांग्रेस नेता विनोद सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अयोध्या प्रसाद हिन्द और समाजसेवी संजय उर्फ पुतुल तिवारी संयुक्त रुप से अनशन पर बैठे थे। बिजली के लिए हो रहे अनशन का क्षेत्रवासियों ने जोरदार समर्थन मिला। इस मौके पर अशोक सिंह, श्याम कैलाश, कमलेश जी, मुन्ना सिंह, सुरेश मिश्र, अमित दूबे, टुनटुन तिवारी, दिनेश कुंवर, राजन प्रसाद, बांसदेव भाई, डॉ. संजय सिंह, बुआ सिंह, अर्जुन शाह, राजेश सोनी, आनंद पाण्डेय, कौशल पाण्डेय, निर्मल खरवार, तेजा राम, रमाशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts