झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से फिर एक बेगुनाह की जान गई

सुरेश दिवाकर
रामपुर की शाहबाद तहसील के ग्राम हरसोल में एक झोला छाप डॉक्टर ने एक बेगुनाह की जान ले ली मृतक शिव चरण सिंह पुत्र ईश्वर सिंह होमगार्ड का प्लाटून कमांडर था. शिव चरण सिंह को सुबह बुखार आया था वह पास की ही डॉक्टर के पास गया था आरोपी डॉक्टर महमूद हसन निवासी आजम पुरिया हरसोल मौके से फरार हो गया है.
कुछ लोगों ने समझौता करने के लिए मृतक के परिवार पर दबाव बनाया मगर कामयाब नहीं हो सके. पुलिस ने FIR दर्ज कर ली गई है पुलिस ने लाश को सील कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है,











