वाराणसी (मिर्जामुराद) ।आदर्श ग्राम नागेपुर में आज बीएचयू में हुई हिंसा की घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। नागेपुर में लोक समिति और मुहीम संस्था के युवा साथियों ने कल रात बीएचयू में छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। लोक समिति के संयोजक नन्दलाल मास्टर ने कहा ने कि छात्र-छात्राओं पर इस तरह हिंसा का इस्तेमाल करना कहीं से भी उचित नहीं है। वहीं स्वाती सिंह ने कहा कि प्रशासन को इस पुरे मसले पर बातचीत से हल निकलना चाहिए था न कि हिंसा के प्रयोग से। प्रशासन की हिंसात्मक कार्यवाई का हम विरोध करते है और महिला-सुरक्षा और छात्र अधिकार के मुद्दे पर हम छात्रों के साथ है। सभी ने छात्राओं के साथ छेड़खानी करने वालों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की माँग किया साथ ही लाठीचार्ज करने वाले दोषी पुलिसकर्मी व अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करने की माँग किया। विरोध प्रदर्शन में रामकिंकर कुमार, पंचमुखी, गौरव पाण्डेय, अंजनी कुमार, सोनाली, ज्योति, स्वाति, मनीष, सुरेश, सत्यम, शुभम, विशाल,आलोक आदि लोग शामिल थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…