प्रमोद कुमार
मऊ: मऊ जनपद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घटना में एक किशोर को कोल्डड्रिंक पिलाने की लालच देकर कतिपय अज्ञात लोगो ने उसका अपहरण किया और सुनसान जगह ले जाकर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। घटना के बाद इलाके में हडकम्प मच गया। फिलहाल किशोर का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले में तफ्तीश कर रही है। मामला मऊ के कोपागंज थाना क्षेत्र का है।
सुनसान इलाके मे ले जाकर आरोपियों ने उसके निजी अंग को काट दिया। दर्द से रोता बिलखता बच्चा जब घर पहुंचा तो परिजन उसे असपताल ले गए। पुलिस ने मौका ए वारादात का मुआयना किया तो पुलिस को घटनास्थल से सीरिंज, कुछ दवाएं, चाकू और कटा हुआ प्राइवेट पार्ट बरामद किया है। घोसी सीओ गणेश दत्त मिश्रा ने बताया कि रामकुमार यादव (12 वर्षीय बदला नाम) रामधन यादव की शादी में गया था।
उन्होंने बताया कि दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसे कोल्ड ड्रिंक दुकान के ग्राहकों के साथ उसे एक अलग-थलग स्थान पर ले जाकर उसके निजी अंग को काट दिया है। बच्चा उपचार के लिए अस्पताल में है। परिवार ने अभी तक कोई शिकायत नहीं दर्ज की है। मामला की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…