बलिया ।। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने गुरूवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान साफ सफाई की कमी से लेकर कार्यालय की व्यवस्था खराब मिलने पर अधिकारियों कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए कार्यशैली में सुधार लाने की चेतावनी दी। मौके से ही विभाग के निदेशक को स्थिति से अवगत कराया।
गुरूवार को दोपहर करीब 12 बजे जिलाधिकारी अचानक गड़वार रोड स्थित आईसीडीएस कार्यालय पहुंच गये। वहां उपस्थिति पंजिका की जांच की तो सभी उपस्थित मिले। एक लिपिक अवकाश पर थे। कार्यालय में साफ सफाई का अभाव दिखा। एक कोने में भारी मात्रा में कबाड़ मिला। इस पर नाराजगी जताई। कार्यालय के अभिलेखों का रख-रखाव सही नही होने पर भी नाराज जिलाधिकारी ने कई विन्दुओं को नोट कराते हुए पूरा विवरण शाम तक प्रस्तुत करने का निर्देश प्रधान लिपिक को दिया। कम्प्यूटर आपरेटर को तीन-चार दिन से नही आना बताया गया। वजन मशीनें भी काफी संख्या में कार्यालय में रखे जाने पर सवाल किया। निर्देश दिया कि शीघ्र वजन मशीनों को सम्बन्धित परियोजना कार्यालय के माध्यम से भेजवाया जाए। कार्यालय में कमियों को जिलाधिकारी ने फोन के माध्यम से निदेशक राजेंद्र कुमार को अवगत कराया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…