पलिया कलां (खीरी) सोमवार को मरवा पश्चिम प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक अनुज सोनू साहनी ने फीता काटकर किया बच्चों ने मुख्य अतिथि को सलामी दी। विशिष्ट अतिथि एनके मिश्रा ने कार्यक्रम में सम्मिलित छात्र छात्राओं को शपथ ग्रहण कराई। उन्होंने जीत हार से ऊपर उठकर खेल भावना का परिचय देते हुए प्रतियोगिताओं में शिरकत करने की अपील बच्चों से की। इस मौके पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की बालिकाओं ने नृत्य और गीत प्रस्तुत कर समा बांध दिया बच्चों ने दौड़ खो-खो कबड्डी जैसी प्रतियोगिताओं में अपना हुनर भी दिखाया। विजय प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया कार्यक्रम आयोजन में एनपीआरसी अरुण मौर्य, अरुण अवस्थी, अरुण वर्मा, अनूप गुप्ता, वार्डन ललित कुमारी, समेत न्याय पंचायत के अंतर्गत आने वाले समस्त विद्यालय के प्रधानाध्यापकों का विशेष सहयोग रहा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…