चितबड़ागाँव ( बलिया ) – स्थानीय नगर पंचायत स्थित शिशु शिक्षा सदन पूर्व माध्यमिक विद्यालय के परिसर मे खेल का आयोजन किया गया । जिसमे शिशु शिक्षा सदन पूर्व माध्यमिक विद्यालय व सरयू प्रसाद बालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्र व छात्राओ ने भाग लिया । खेल प्रतियोगिता मे शिशु शिक्षा सदन के बच्चो ने प्रथम तथा सरयू प्रसाद बालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चो ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । साथ ही कबड्डी मे सरयू प्रसाद बालिका विद्यालय के बच्चे प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि ऊंची कूद मे दोनो विद्यालय के बच्चे बराबर रहे । प्रतिभागी बच्चो मे मुख्य रूप से आकाश शर्मा, राजा शर्मा, रोहित, पंकज, जितेंद्र, अराधना , दीपू ,फिजा ,वैष्णवी, पंखुडी, रणबीर, रितेश, समर ,आकाश, अंकित, अनुज ,राहुल का प्रदर्शन सराहनीय रहा ।
मौके पर मुख्य रूप से प्रधानाध्यापिका श्रीमती गीता श्रीवास्तव, प्रधानाध्यापक विवेक भूषण, प्रवीण श्रीवास्तव, नवीन कुमार, गोविंद केशरी , राजेश वर्मा, फरजाना, श्रीमती माया श्रीवास्तव, आरती ,विशाल भूषण तथा कमलेश आदि लोग मौजूद रहे ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…