फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी के अंतर्गत ग्राम शंकर पुर के पास रोड के किनारे गन्ने से भरी खड़ी ट्राली में सीतापुर डीपो रूपेडिया यू पी 34टी 0127 ने जोरदार टक्कर मारी जिसमे बस कंडक्टर सहित तीन लोग बुरी तरह लहू लुहान हो गए और बस के ड्राइवर मौके से फरार हो गए मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने 108 को सूचना दी जब 108 नही पहुंची तब पुलिस कर्मियों ने अपनी सरकारी गाड़ी यू पी 31 जी 0241 से तत्काल घायलों को सीएचसी मोहम्मदी पहुंचाया एस आई धीरज सिंह ने बताया कि जब वह गस्त पर थे तब उन्हें सूचना मिली उसी वक्त मौके पर पहुंच कर आनन फानन में उन्हें वहां से सीएचसी लाया गया घायलों में बस कंडक्टर गौरव वर्मा 23 वर्ष निवासी सीतापुर, विनोद सिंह पुत्र पुत्तू सिंह 35 निवासी सुल्तानपुर थाना हरिगांव सीतापुर, रमेश सिंह पुत्र विशंभर सिंह 30 वर्ष निवासी बिलरिया थाना खीरी (लखीमपुर खीरी) के है वही डॉक्टर अश्वनी वर्मा का कहना है कि घटना की सूचना पुलिस के द्वारा 10:20 बजे मिली थी उन्हें प्राथमिक उपचार दे दिया गया है जिसमे एक कि हेड इंजरी होने के कारण उसे जिला अस्पताल लखीमपुर खीरी के लिए भेज दिया गया है
बदहाल 108 सेवा नजर आयी मोहम्मदी में एक बार फिर बताते चले कि पुलिस के सूचना के बाद मौके पर नही पहुंची 108 एम्बुलेंस तब इस आई धीरज सिंह अपनी सरकारी गाड़ी से लेकर आए घायलों को उसके बाद भी नही पहुँची 108 जानकारी लेने पर पता चला कि इमरजेंसी हेतु 108 केवल एक ही है वो भी तहसील गोला और मोहम्मदी दोनों अकेले ही कवर करती नजर आ रही है
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…