फारुख हुसैन
पलियाकलां-खीरी। यथार्थ सेवा समिति की महिलाओं ने रविवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पहुंचकर पौधा रोपड़ कर नाव वर्ष मनाया। इस दौरान महिलाओं व बालिकाओं ने पौधरोपण किया। महिलाओं ने बालिकाओं को पौधा रोपड़ के प्रति जागरूक करते हुए अपने अपने घरों में एक एक पौधा रोपित करने की बात कही।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार को शहर की संस्था यथार्थ सेवा समिति की महिलाओं द्वारा नौरंगपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पौधा रोपड़ का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान महिलाओं ने मौजूद लोगों को पौधा रोपड़ के प्रति जागरूक करते हुए घरों में एक एक पौधा लगाने के लिये प्रेरित किया। संस्था की अध्यक्षा बीना गुप्ता ने कहा कि वृक्ष धरा का भूषण हैं इसलिये हम सभी संकल्प लेते है कि हम अधिक से अधिक लोगोंक को पौधा रोपड़ के प्रति जागरूक करेंगे। इस दौरान मुख्य संरक्षिका महामंत्री हरदीप कौर मांगट, डॉ पुष्पा अग्रवाल, अलका गुप्ता, महामंत्री दीप शिखा गुप्ता कोषाध्यक्ष सुधा मिश्रा, जयंती बरनवाल, दीपा गुप्ता, इदिरा श्रीवास्तव, उर्मिला श्रीवास्तव, कृष्ण वर्मा, मनीषा गुप्ता, रचना गुप्ता प्रीति तिवारी, सुशीला गुप्ता के अलावा वार्डेन फूलकुमारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…