कनिष्क गुप्ता.
इलाहाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा के बाद आज संगमनगरी में विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोला। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इलाहाबाद के फूलपुर लोकसभा उप चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी कौशलेंद्र सिंह के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया।
इलाहाबाद के सोरांव तहसील के जलालपुर में चुनावी सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निशाने पर आज समाजवादी पार्टी के साथ बहुजन समाज पार्टी थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दोनों पार्टियों के इस दौरान मेल बेहद अपवित्र है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इन दिनों सभी विपक्षी दल भाजपा की जनहितकारी, कल्याणकारी, विकासपरक योजनाओं से विपक्षी पार्टियां हताश हो गए हैं। उनके अंदर बड़ा भय व्याप्त है। इसी कारण दोनों उप चुनाव लिए सपा व बसपा ने बेमेल गठबंधन किया है। जो अपवित्र है। अपवित्र इसलिए कि दोनों दलों ने प्रदेश को बारी-बारी से लूटा है। इन दलों ने उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार व अराजकता फैलाकर जनता के हितों की अनदेखी की है। भ्रष्टाचार और किसानों के बर्बाद करने वालों के दिन समाप्त हो गए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में इन दिनों सभी विपक्षी दल भाजपा की जनहितकारी, कल्याणकारी, विकासपरक योजनाओं से विपक्षी पार्टियां हताश हो गए हैं। उनके अंदर बड़ा भय व्याप्त है। इसी कारण दोनों उप चुनाव लिए सपा व बसपा ने बेमेल गठबंधन किया है। जो अपवित्र है। अपवित्र इसलिए कि दोनों दलों ने प्रदेश को बारी-बारी से लूटा है। इन दलों ने उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार व अराजकता फैलाकर जनता के हितों की अनदेखी की है।
उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में भाजपा की बड़़ी जीत के बाद अन्य दलों में डर हो गया है और इसी कारण यहां सपा व बसपा का गठबंधन बना है। सीएम योगी ने कहा कि माना जाता है कि डूबने वाले तिनके का सहारा होता है, लेकिन बचाने वाला कमजोर हो तो दोनों का डूबना तय है। उन्होंने कहा कि सपा ने पांच वर्ष में गरीबों को जो नहीं दिया उससे ज्यादा हमने 11 महीने में दे दिया। मोदी सरकार ने पंचतीर्थ को विकसित करने का काम किया है। सपा और बसपा ने नहीं कुछ किया। सपा पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि बिच्छू हमेशा डंक ही मारेगा। भाजपा ने बसपा शासनकाल में बने स्मारकों में लाइटिंग करायी। 2014 में फूलपुर की जनता ने केशव प्रसाद मौर्या को सांसद बनाया। केशव मौर्या ने संसद में और मंत्रियों में क्षेत्र की समस्याओं के लिए कार्य किया। केशव प्रसाद मौर्या ने सांसद बनने पर फूलपुर के विकास की चिन्ता की।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि फूलपुर में स्किल डेवलपमेंट के सेन्टर खुल रहे हैं। टिकाऊ सड़कें बनाने के लिए सरकार काम कर रही है। सपा के सत्ता में आने पर केवल सैफई का विकास होता था। बसपा सरकार बनने के बाद मायावती के गांव का विकास होता था। प्रदेश सरकार ने समान रुप से सभी जिलों में बिजली व्यवस्था उपलब्ध करायी। इन्वेस्टमेंट समिट से प्रदेश के हर जिले में आठ से दस करोड़ का निवेश। हर जिले में पांच हजार लोगों को नौकरी मिलेगी। सपा सरकार में अपराध चरम पर था। पहले पुलिस भयभीत होकर भागती थी। भाजपा शासनकाल में अपराधी खौफ खा रहे हैं। सरकार ने गन्ना और धान के किसानों का भुगतान कराया। आलू का समर्थन मूल्य घोषित किया। विकास को सपा और बसपा पचा नहीं ना रहे हैं। इसी कारण दोनों दलों ने चुनाव में सौदेबाजी की। कौशलेन्द्र सिंह पटेल केशव प्रसाद मौर्या के पद चिन्हों पर चलेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कौशलेन्द्र सिंह पटेल के समर्थन में मतदान की अपील की।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…