गाजियाबाद / लोनी विधानसभा लोनी क्षेत्र के मेन बाजार स्थित मुरारी लाल लौहरा के निवास स्थान पर मंगलवार शाम वाल्मीकि समाज के लोगों ने एक बैठक का आयोजन किया है। जिसमें संर्व सम्मति से एक साथ बाबा साहेब भीमराम अम्बेडकर जयंती मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में भारत बंद के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा व्यस्था की सराहना की गई। बैठक की अध्यक्षता मुरारी लाल लोहरा व संचालन ओंकार ढिंगिया ने किया।
वाल्मीकि आश्रम समिति के अध्यक्ष मुरारी लाल लोहरा ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि भीमराव अम्बेडकर जयंती बड़ी ही धुमधाम से मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 2 अप्रैल को भारत बंद के आवाहन पर लोनी तिराहे पर सभी दलित समाज के लोगों एकत्र हुए थे। हजारों की संख्या में भीड ने गाजियाबाद रोड़ जाम कर विरोध जताया था। वहां वाल्मीकि समाज के लोगों ने भी शांति का परिचय देते हुए संतुलित व सदी हुई भाषा में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम एसडीएम को ज्ञापन सोंपा था। उन्होंने पुलिस प्रशासन कि सराहना करते हुए बताया कि लोगों द्वारा सहारनपुर रोड़ पर जाम के दौरान पुलिस प्रशासन ने अच्छे प्रबंध व सूझबूझ के चलते किसी भी प्रकार की कोई अप्रिया घटना नही घटी। इस मौके पर रामे प्रधान, संतराम दरोगा, इन्दर, मनोज, रमेश ढिलोर, हरिओम समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…