प्रदीप कुमार दुबे “विक्की”
ज्ञानपुर (भदोही) : केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की ओर से रविवार को नगर के डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दवा विक्रेताओं को नई प्रणाली और हो रहे परिवर्तन के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही शोषण के खिलाफ मुखर होने के लिए सभी ने एक स्वर में आवाज बुलंद की।
प्रशिक्षण में बतौर मुख्य अतिथि संदीप चतुर्वेदी ने कहा कि भदोही केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन जिले में एक कार्यालय खोलेगा, जहां केमस्टिों को लाइसेंस रेन्यूवल, नये आवेदन को आनलाइन करने की सुविधा मिलेगी। संगठन मंत्री पारसनाथ यादव ने कहा कि सभी केमिस्ट अपने लाइसेंस का रेन्यूवल कराएं और बगैर बिल के किसी भी प्रकार का क्रय-विक्रय न करें। दुकान में फ्रिज अवश्य रखें, एक्सपायरी दवाओं पर विशेष नजर रखें। कार्यक्रम के दौरान पांच बुर्जुग केमिस्टों को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में खिलाड़ीराम चौरसिया, मोहनलाल गुप्ता, अवधेश मालवीय, रामश्रृंगार द्विवेदी, राधेश्याम यादव आदि शामिल रहे। इस मौके पर गुलाब तिवारी, सीताराम शुक्ल, प्रदीप मिश्रा, राकेश बरनवाल, सुखराम गुप्ता समेत काफी संख्या में दवा विक्रेता मौजूद थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…